लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोरोना मामले बढ़कर हुए 8414, उपचार के बाद अब तक 5290 मरीज हुए ठीक

By धीरेंद्र जैन | Updated: May 30, 2020 21:08 IST

राजस्थान के जिलों में कोरोना के मरीजों के आंकड़ों पर नजर डाले तो अब तक कोरोना संक्रमितों के सर्वाधिक 1936 (2 इटली के नागरिक) मामले प्रदेश की राजधानी जयपुर में मिले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान में कोरोनावायरस के संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।राजस्थान में आंकड़ा बढ़कर 8414 पर पहुंच गया है।

जयपुर: राजस्थान में कोरोनावायरस के संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आज मिले 49 नए कोरोना संक्रमितों के साथ राजस्थान में आंकड़ा बढ़कर 8414 पर पहुंच गया है। आज सामने आए मामलों में कोटा, उदयपुर और चूरू में 8-8, बाड़मेर में 4, धौलपुर, झालावाड़, भीलवाड़ा और करौली में 3-3, झुंझुनू, भरतपुर और जयपुर में 2-2,  गंगानगर, बारां और हनुमानगढ़ में 1-1 संक्रमित मिला। वही, जयपुर में हुई एक मौत के बाद राजस्थान में मौतों का कुल आंकड़ा 185 पहुंच गया।

हालांकि प्रदेश में कुल संक्रमितांे की संख्या बढ़कर 8414 भले ही हो गई है लेकिन अब तक इनमें से 5290 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। जबकि 185 रोगियों की इस महामारी के चलते जान भी जा चुकी है। ऐसे में राजस्थान में अब केवल 2939 एक्टिव मामले ही शेष बचे हैं।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को प्रदेश में 298 नए पॉजिटिव केस सामने आए। जिनमें सर्वाधिक 67 मामले जोधपुर में मिले थे। वहीं, भरतपुर में 45, झालावाड़ में 42, जयपुर में 23, नागौर में 19 कोटा में 17, सीकर और अजमेर में 13-13, झुंझुनू में 12, उदयपुर में 9, डूंगरपुर और चूरू में 6-6, सिरोही, हनुमानगढ़ और धौलपुर में 5-5, जैसलमेर में 4, अलवर, बीकानेर में 2-2, पाली, चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा में 1-1 संक्रमित मिला।वहीं, प्रदेश मेमं चार लोगों की मौत होने से प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 184 हो गई थी।

यदि राजस्थान के जिलों में कोरोना के मरीजों के आंकड़ों पर नजर डाले तो अब तक कोरोना संक्रमितों के सर्वाधिक 1936 (2 इटली के नागरिक) मामले प्रदेश की राजधानी जयपुर में मिले हैं। वहीं, जोधपुर में 1442 (इनमें 47 ईरान से आए), उदयपुर में 540, कोटा में 448, नागौर में 444, पाली में 414, डूंगरपुर में 339, अजमेर में 329, झालावाड़ में 249, भरतपुर में 212, सीकर में 187, चित्तौड़गढ़ में 176, टोंक में 163, जालौर में 155, सिरोही में 147, भीलवाड़ा में 139, राजसमंद में 135, झुंझुनूं में 123, चूरू में 104, बीकानेर में 103,  और बाड़मेर में 96 व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, जैसलमेर में 86 (इनमें 14 ईरान से आए), बांसवाड़ा में 85, अलवर एवं, धौलपुर में 53-53, दौसा में 50, हनुमानगढ़ में 30, सवाई माधोपुर में 20, करौली में 15, प्रतापगढ़ में 13, बारां में 9,श्रीगंगानगर में 6 के अतिरिक्त बूंदी में 2 व्यक्ति कोरोना पाॅजीटिव मिल चुके हैं। वहीं अन्य राज्यों से राजस्थान में आए 14 अन्य लोग भी कोरोना संक्रमण के शिकार पाए गए हैं।

राजस्थान में कोरोना संक्रमण से अब तक 185 लोगों की मौत हुई है। इनमें प्रदेश की राजधानी जयपुर में सर्वाधिक 93 (जिसमें चार यूपी से) लोगों की मौत हुई। जबकि, जोधपुर में 17, कोटा में 16, नागौर और अजमेर में 7-7, पाली में 6, भरतपुर में 5, चित्तौड़गढ़ और सीकर में 4-4, करौली और बीकानेर में 3-3, बांसवाड़ा, जालौर, अलवर और भीलवाड़ा 2-2, झुंझुनू दौसा, राजसमंद, उदयपुर, चूरू, प्रतापगढ़, सवाई माधोपुर और टोंक में 1-1 की मौत हो चुकी है। वहीं अन्य राज्य से आए चार व्यक्ति की भी मौत हुई है।

लाॅकडाउन 4.0 में नियम तोड़ने वालों से वसूले 2.82 लाख - कोरोना लॉकडाउन 4.0 के दौरान जयपुर पुलिस ने महामारी अध्यादेश के तहत अब तक 1059 लोगों से 2.82 लाख रुपए वसूले जा चुके। पुलिस अब  17053 वाहनों को जब्त कर चुकी है। वहीं, लॉकडाउन के दौरान अब तक आपदा प्रबंधन व महामारी एक्ट के तहत 514 प्रकरण दर्ज करके 1182 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी।

टॅग्स :कोरोना वायरसराजस्थान में कोरोनाराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब