लाइव न्यूज़ :

Top Afternoon News: भारत में कोरोना के मामले 14 लाख के पार, अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए RBI गर्वनर ने दी सलाह

By भाषा | Updated: July 27, 2020 14:38 IST

कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कई सबसे अधिक प्रभावित देशों में लगातार विकराल रूप लेने के साथ ही कई देश पर्यटकों के अपने यहां आगमन को रोकने पर विचार कर रहे हैं और क्षेत्रीय बैठकें स्थगित की जा रही हैं।

Open in App

नई दिल्लीः भारत में कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक 49,931 मामले सामने आने के बाद देश में कुल मामले बढ़कर सोमवार को 14,35,453 हो गए। इनमें से 9,17,567 लोग उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं। उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष को उच्च न्यायालय के उस आदेश के खिलाफ दायर याचिका वापस लेने की सोमवार को अनुमति दी, जिसमें उपमुख्यमंत्री पद से बर्खास्त किए जा चुके सचिन पायलट और कांग्रेस के 18 बागी विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने की कार्यवाही 24 जुलाई तक स्थगित करने के लिए कहा गया था।

राहुल ने कहा- चीनी घुसपैठ के मुद्दे पर झूठ नहीं बोलने वाला: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर गतिरोध की पृष्ठभूमि में सोमवार को कहा कि वह चीन की घुसपैठ पर झूठ नहीं बोलने वाले हैं, चाहे उनका राजनीतिक जीवन ही क्यों न खत्म हो जाए।

मोदी ने सीआरपीएफ के स्थापना दिवस पर बधाई दीः उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सीआरपीएफ के 82वें स्थापना दिवस पर अर्धैसैनिक बल के कर्मियों को बधाई दी और कहा कि यह राष्ट्र को सुरक्षित रखने के अग्रिम मोर्चे पर काम करता है।

बुनियादी ढांचा क्षेत्र: रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कोरोना वायरस महामारी के प्रभाव से जूझ रही अर्थव्यवस्था में गतिविधियां बढ़ाने के लिये मूलभूत सुविधाओं वाली परियोजनाओं में निवेश बढ़ाने पर जोर दिया है।

केजरीवाल ने रोजगार पोर्टल जारी कियाः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को एक रोजगार पोर्टल जारी किया और इसके साथ ही व्यापारियों, उद्योगपतियों और लोगों से दिल्ली की अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने की अपील की।

कोरोना वायरस का असरः कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कई सबसे अधिक प्रभावित देशों में लगातार विकराल रूप लेने के साथ ही कई देश पर्यटकों के अपने यहां आगमन को रोकने पर विचार कर रहे हैं और क्षेत्रीय बैठकें स्थगित की जा रही हैं।

दुनियाभर में रह रहे भारतीय देश को आत्म-निर्भर बनाने में मदद कर सकते हैं:: रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक ने रविवार को कहा कि दुनिया भर में रह रहे भारतीय, भारत को आत्म-निर्भर बनाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

आईसीसी ने भारत में 2023 विश्व कप के लिए सुपर लीग क्वालीफिकेशन शुरू किया: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने सोमवार को एकदिवसीय सुपर लीग शुरू की जो भारत में 2023 में होने वाले विश्व कप का क्वालीफायर है। इसका लक्ष्य 50 ओवर के प्रारूप को अधिक प्रासंगिक बनाना है।

नेपोमनियाची से भी हारे आनंद: पूर्व विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद का 150000 डॉलर इनामी लीजेंड्स आफ चेस आनलाइन टूर्नामेंट में लचर प्रदर्शन जारी रहा और उन्हें रूस के इयान नेपोमनियाची के खिलाफ 2-3 की शिकस्त से लगातार छठी हार का सामना करना पड़ा।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकांग्रेसखेलबिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील