लाइव न्यूज़ :

देश में कोरोना के सक्रिय मामले 7 लाख से कम, रिकवरी दर 90 फीसदी, 69 लाख से अधिक ठीक

By एसके गुप्ता | Updated: October 23, 2020 21:19 IST

बीते 24 घंटों में जहां देश में नए मामले कम आए हैं, वहीं ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 54,366 नए मामले सामने आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना से ठीक हुए मरीजों की संख्या भारत में 69 लाख से अधिक हो गई है। देश में कोरोना का आंकड़ा साढ़े 77 लाख को पार कर गया है। देश में कोरोना से अब तक 1 लाख 17 हजार 306 लोगों की मौत हो चुकी है।

नई दिल्लीः कोरोना के आंकड़े बता रहे हैं कि स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। देश में कोरोना के सक्रिय मामले 7 लाख से कम हो गए हैं। 

कोरोना से ठीक हुए मरीजों की संख्या भारत में 69 लाख से अधिक हो गई है। अच्छी बात यह है कि बीते 24 घंटों में जहां देश में नए मामले कम आए हैं, वहीं ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 54,366 नए मामले सामने आए हैं।

इस दौरान देश में कोरोना के कारण 690 लोगों की मौत हुई है। इसको मिलाकर देश में कोरोना का आंकड़ा साढ़े 77 लाख को पार कर गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में फिलहाल 6 लाख 95 हजार 509 सक्रिय मामले बचे हैं। देश में कोरोना से अब तक 1 लाख 17 हजार 306 लोगों की मौत हो चुकी है।

देश में अब तक कोरोना के 77 लाख 61 हजार 312 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें से 69 लाख 48 हजार 497 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों में देश में 20,303 एक्टिव केस कम हुए हैं। इससे कोरोना की एक्टिव दर गिरकर 8.96% हो गई है। इसके साथ ही रिकवरी रेट में बढ़ोत्तरी हो रही है। एक दिन में 73,979 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। भारत की कोरोना मृत्यु दर 1.51% है

करीब 10 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट :

देश में अभी तक 10 करोड़ से ज्यादा नमूनों की कोरोना जांच की जा चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने कहा है कि देश में गुरुवार तक 10,01,13,085 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है। इनमें से 14,42,722 टेस्ट कल किए गए हैं।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियादिल्ली में कोरोनामहाराष्ट्र में कोरोनास्वास्थ्य मंत्री भारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण