लाइव न्यूज़ :

कोरोना: छत्तीसगढ़ में संक्रमण के 146 नए मामले आए सामने, अबतक 3679 को हुआ कोरोना

By भाषा | Updated: July 10, 2020 00:32 IST

Corona: सरगुजा जिला निवासी 75 वर्षीय संक्रमित मरीज की मौत हो गई। मरीज का इलाज रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में किया जा रहा था। मरीज में सात जुलाई को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई थी। 

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ में बृहस्पतिवार को 146 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। राज्य में इस वायरस से संक्रमित 75 वर्षीय एक मरीज की बृहस्पतिवार को मौत हो गई।

रायपुर: छत्तीसगढ़ में बृहस्पतिवार को 146 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई और राज्य में इस वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 3,679 हो गई। राज्य में इस वायरस से संक्रमित 75 वर्षीय एक मरीज की बृहस्पतिवार को मौत हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को कुल 146 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। इनमें रायपुर जिले से 56, नारायणपुर से 38, बीजापुर से 13, कोरबा से नौ, सरगुजा से छह, बलरामपुर और बिलासपुर से पांच-पांच, जांजगीर-चांपा से तीन, दंतेवाड़ा, कांकेर, बेमेतरा से दो-दो तथा दुर्ग, राजनांदगांव, कवर्धा, सूरजपुर और जशपुर से एक-एक मरीज शामिल हैं। मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। 

अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को सरगुजा जिला निवासी 75 वर्षीय संक्रमित मरीज की मौत हो गई। मरीज का इलाज रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में किया जा रहा था। मरीज में सात जुलाई को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई थी। 

अधिकारियों ने बताया कि अब तक राज्य के रायपुर जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 567 मामले आए हैं। कोरबा जिले में 339, राजनांदगांव में 332, जांजगीर-चांपा में 277, बिलासपुर में 272, बलौदाबाजार में 256, जशपुर में 190, दुर्ग में 179, बलरामपुर में 151, रायगढ़ में 139, मुंगेली में 123 और कबीरधाम जिले में 111 मामले सामने आए हैं। 

उन्होंने बताया कि राज्य के धमतरी जिले में आठ, सुकमा में छह, गौरेला पेंड्रा मरवाही में तीन तथा कोंडागांव में तीन मामले हैं। कोरोना वायरस राज्य के सभी 28 जिलों में फैल गया है। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में बृहस्पतिवार को विभिन्न अस्पतालों से 68 मरीजों को इलाज के बाद छुट्टी दी गई है। 

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस की जांच के लिए अब तक कुल 1,96,150 नमूनों की जांच की गई है। इनमें से 3,679 लोगों में संक्रमण की पुष्टि की गई है। अब तक कुल 2,903 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है और 761 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए 15 लोगों की मौत हो गई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?