लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में ड्यूटी से गायब पुलिस कांस्टेबल ने खुद को बताया 'बागी', वीडियो में IPS पर लगाया घूस लेने का आरोप

By अनुराग आनंद | Updated: February 7, 2021 09:45 IST

मध्य प्रदेश में एक पुलिस कांस्टेबल ने कथित रूप से खुद को एक विद्रोही के तौर पर प्रस्तुत किया है। ड्यूटी से गायब होने के बाद कांस्टेबल ने वीडियो जारी कर खुद को बागी बताते एक आईपीएस अधिकारी पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्देसिपाही ने अपने वीडियो में पुलिस के एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी पर उससे रिश्वत लेने और उसे परेशान करने का भी आरोप लगाया है।एक वायरल वीडियो में इंसास राइफल से कांस्टेबल को गोलीबारी करते हुए भी देखा गया है।

भोपाल: मध्य प्रदेश पुलिस में तैनात एक सिपाही ने कथित तौर पर एक 'बागी' के तौर पर खुद को प्रस्तुत किया है। उसने खुद ही एक वीडियो जारी कहा कि उसने बागी का तेवर अख्तियार कर लिया है।

यही नहीं कांस्टेबल ने यह भी कहा कि अपने रास्ते में आने वाले किसी भी व्यक्ति को वह गोली मार देगा। उसने घोषणा की कि वह विद्रोही बन गया है।

टाइम्स नाऊ के मुताबिक, मध्य प्रदेश के गुना जिले में ड्यूटी से गायब होने के बाद सिपाही का यह वीडियो सामने आया है। सिपाही ने अपने वीडियो में पुलिस के एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी पर उससे रिश्वत लेने और उसे परेशान करने का भी आरोप लगाया है।

यही नहीं सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो में इंसास राइफल से कांस्टेबल को गोलीबारी करते हुए भी देखा जा सकता है। कांस्टेबल से विद्रोही बने शख्स की पहचान नीरज टोनी के रूप में हुई। टोनी गुना डीआरपी लाइन में तैनात थे। अन्य पुलिस के अनुसार, कांस्टेबल को ईवीएमएस की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया था।

'मैं कल तक कांस्टेबल था'

वीडियो में, टोनी ने कहा, "मैं कल तक एक कॉन्स्टेबल था। अब, मैं एक विद्रोही हूं और मेरे पुलिस विभाग के लोग ही इसके लिए जवाबदेह हैं।" कांस्टेबल ने बताया कि उसे खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और एससी / एसटी अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज कराया गया था।

कांस्टेबल ने दावा किया कि उसे किसी भी मामले में दोषी नहीं पाया गया था बल्कि सिर्फ उसे फंसा दिया गया था। कांस्टेबल ने कहा कि इन सबके बावजूद उसके खिलाफ चार विभागों द्वारा पूछताछ शुरू की गई और वेतन को भी कम कर दिया गया।

आईपीएस पर 2 लाख रुपये लेने का आरोप-

टोनी ने कहा कि एक सेक्स वर्कर द्वारा लगाए गए आरोपों पर भी उसके खिलाफ जांच का आदेश दिया गया था। आरोपी ने कहा कि उसे नौकरी से निकालने की धमकी एक आईपीएस अधिकारी ने दी थी और इसके बाद कार्रवाई से बचने के लिए उसने 2 लाख रुपये का भुगतान किया।

टोनी ने अपने रास्ते में आने वाले किसी भी व्यक्ति को गोली मारने की धमकी दी और पुलिस से दूर रहने का अनुरोध किया। उसने कहा कि वह पुलिस को घायल नहीं करना चाहता है। साथ ही उसने कहा कि मैंने अपने हथियार के साथ बाहर निकलने से पहले ही मैंने खुद को मृत घोषित कर दिया है। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपालवायरल वीडियोगुनासोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप