लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में फंसे बंगाल के 200 लोगों की सुरक्षित वापसी के लिये केंद्र के साथ समन्वय

By भाषा | Updated: August 18, 2021 18:47 IST

Open in App

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि अफगानिस्तान में फंसे 200 लोगों की सुरक्षित वापसी के लिये उनकी सरकार केंद्र के साथ समन्वय स्थापित कर रही है । ममता ने कहा कि अफगानिस्तान में फंसे पश्चिम बंगाल के लोग कलिम्पोंग एवं तराई के रहने वाले हैं जो वहां काम करते थे । उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘प्रदेश के मुख्य सचिव विदेश मंत्रालय को पत्र लिख कर उन्हें वापस लाने की मांग करेंगे ।’’अफगानिस्तान संकट को एक बड़ी समस्या करार देते हुये ममता ने कहा, ‘‘हमें सबसे पहले भारतीयों की सुरक्षा देखनी चाहिये ।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या अफगानिस्तान में मानवीय संकट को देखते हुये केंद्र की भाजपा सरकार को अपनी आव्रजन नीति पर दोबारा गौर करना चाहिये, मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘यह एक संवेदनशील मसला है और एक बड़ा नीतिगत फैसला है । विदेश मंत्रालय वहां पैदा संकट की निगरानी कर रहा है और मुझे अभी इस मौके पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर