लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु: बाबा साहेब आंबेडकर को भगवा वस्त्र पहनाने और माथे पर टीका लगाने वाले पोस्टर को लेकर छिड़ा विवाद, वीसीके सदस्यों ने प्रदर्शन कर कड़ी कार्रवाई की मांग की

By भाषा | Updated: December 7, 2022 07:34 IST

आपको बता दें कि इस पूरे विवाद के बीच इंदु मक्कल काची (आईएमके) के संस्थापक अर्जुन संपत ने यहां मंगलवार शाम भारी पुलिस सुरक्षा के साथ राजा अन्नामलईपुरम में आंबेडकर के स्मारक सभागार में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया है।

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु में आंबेडकर की पुण्यतिथि पर एक विवाद खड़ा हो गया है। यहां पर एक हिंदू संगठन द्वारा आंबेडकर को भगवा कपड़ा पहनाया गया और माथे पर टीका लगाया गया है। ऐसे में वीसीके सदस्यों ने प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

चेन्नई: तमिलनाडु के कुंभकोणम में एक हिंदू संगठन द्वारा भीम राव आंबेडकर को भगवा वस्त्र पहने और उनके माथे पर चंदन का टीका लगा दिखाने वाले पोस्टर को लेकर मंगलवार को एक विवाद उत्पन्न हो गया है। विदुतलई चिरुतैगल काची (वीसीके) के सदस्यों ने फौरन इसके खिलाफ प्रदर्शन किया है। आपको बता दें कि ये पोस्टर आंबेडकर की पुण्यतिथि पर लगाए गए थे। 

मामले में आईएमके ने मद्रास उच्च न्यायालय को क्या आश्वासन दिया था

विवाद के बीच इंदु मक्कल काची (आईएमके) के संस्थापक अर्जुन संपत ने यहां मंगलवार शाम भारी पुलिस सुरक्षा के साथ राजा अन्नामलईपुरम में आंबेडकर के स्मारक सभागार में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया है। 

इससे पहले, उनके संगठन ने मद्रास उच्च न्यायालय को आश्वासन दिया कि वे किसी के खिलाफ कोई नारेबाजी नहीं करेंगे या भाषण नहीं देंगे और आईएमके सदस्य ‘‘भगवा धोती’’ नहीं पहनेंगे या आंबेडकर की प्रतिमा पर पवित्र राख नहीं लगाएंगे। चेन्नई में तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि ने आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया। 

वीसीके ने आईएमके पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है

कुंभकोणम में अचानक पोस्टर लगाए जाने के तुरंत बाद वीसीके सदस्यों ने आंबेडकर के अपमान के लिए आईएमके पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और विवादित पोस्टर को हटाया। आईएमके संस्थापक अर्जुन संपत ने कहा कि आंबेडकर को हिंदू के तौर पर दर्शाने वाले पोस्टर में कुछ भी गलत नहीं है।  

टॅग्स :Tamil Naduबी आर आंबेडकरPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर