लाइव न्यूज़ :

मतभेद भुला और एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ लड़ें विपक्षी दल : देवेगौड़ा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 20, 2019 02:30 IST

अक्सर यह सवाल पूछा जाता है कि मोदी के बाद प्रधानमंत्री कौन होगा. उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं को निश्चित रूप से यह आत्मविश्वास होना चाहिए कि वे पांच साल तक स्थिर सरकार दे सकते हैं और यह रैली में एकत्र नेताओं द्वारा सुनिश्चित भी किया जाना चाहिए.

Open in App

कोलकाता पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा ने शनिवार को कहा कि आम चुनाव सिर पर हैं, ऐसे में विपक्षी दलों को चाहिए कि वे आपसी मतभेद भुलाकर और एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ें. जद(एस) प्रमुख ने सलाह दी कि वरिष्ठ नेताओं का एक छोटा समूह बनाया जाना चाहिए जो एक खाका तैयार करने पर फैसला करेगी कि वे सुशासन कैसे देंगे.

उन्होंने कहा कि भाजपा के खिलाफ सीधी लड़ाई हो, यह सुनिश्चित करने के लिए आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर सीट बंटवारे के कठिन कार्य को भी सुलझा लिया जाना चाहिए. यहां ब्रिगेड परेड ग्राउंड में ममता बनर्जी द्वारा आयोजित विशाल रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ''जनता नई सरकार चाहती है.''

देवेगौड़ा ने कहा, ''मजबूत राष्ट्र के निर्माण के लिए एक स्थिर सरकार की जरूरत है. लेकिन 2014 के चुनाव में 282 सीटें पाने के बाद भी नरेंद्र मोदी एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण करने के बजाय देश के धर्मनिरपेक्ष स्वरूप को तहस-नहस करना और सभी संवैधानिक संस्थानों को बर्बाद कर देना चाहते हैं.''

उन्होंने कहा कि अक्सर यह सवाल पूछा जाता है कि मोदी के बाद प्रधानमंत्री कौन होगा. उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं को निश्चित रूप से यह आत्मविश्वास होना चाहिए कि वे पांच साल तक स्थिर सरकार दे सकते हैं और यह रैली में एकत्र नेताओं द्वारा सुनिश्चित भी किया जाना चाहिए.

मजबूत राष्ट्र के निर्माण के लिए एक स्थिर सरकार की जरूरत है. लेकिन 2014 के चुनाव में 282 सीटें पाने के बाद भी नरेंद्र मोदी एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण करने के बजाय देश के धर्मनिरपेक्ष स्वरूप को तहस-नहस करना और सभी संवैधानिक संस्थानों को बर्बाद कर देना चाहते हैं.जनता नई सरकार चाहती है. एच. डी. देवेगौड़ा, जद(एस) प्रमुख

टॅग्स :एचडी देवगौड़ानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण