लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने यूपी के युवाओं को 'शराबी' कहने पर खड़ा हुआ विवाद, कहा - यूपी का भविष्य नशे में है

By रुस्तम राणा | Updated: February 20, 2024 19:56 IST

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "वाराणसी में, मैंने कुछ युवाओं को नशे में धुत होकर सड़कों पर लेटे हुए और रात में नाचते हुए देखा। यूपी का भविष्य (युवा) नशे में है।"

Open in App

नई दिल्ली: 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उत्तर प्रदेश के युवाओं को शराबी कहने पर विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, कांग्रेस सांसद ने कहा, "वाराणसी में, मैंने कुछ युवाओं को नशे में धुत होकर सड़कों पर लेटे हुए और रात में नाचते हुए देखा। यूपी का भविष्य (युवा) नशे में है।" यूपी का भविष्य (युवा) नशे में है।" सोशल मीडिया पर उनकी न्याय यात्रा की एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वह इस तरह की बातें करते नजर आ रहे हैं। 

वीडियो में गांधी ने अपनी बात को दोहराते हुए आगे कहा, वहीं दूसरी तरफ राम मंदिर बनता है, राम मंदिर में आपको नरेंद्र मोदी दिखेगा, अडानी दिखेगा, अंबानी दिखेगा। आपको हिन्दुस्तान के सबसे अरबपति दिखेंगे। लेकिन आपको एक भी पिछड़ा नहीं दिखेगा। आपको एक दलित नहीं दिखेगा। आपको एक आदिवासी नहीं दिखेगा। क्यों नहीं? उन्होंने युवाओं से कहा कि आपकी जगह सड़कों पर भीख मांगने की है। आपका काम हिन्दुस्तान में सड़क पर जाकर पोस्टर उठाने का है। 

यात्रा के दौरान राहुल गांधी को राय बरेली में कुछ लोगों ने काले झंडे भी दिखाए। एएनआई द्वारा जारी किए गए वीडियो में कांग्रेस नेता को छत पर खड़े दो लोगों ने काले झंडे दिखाते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा जिसका नेतृत्व राहुल गांधी कर रहे हैं, लोकसभा चुनाव से पहले 15 राज्यों में करीब 6700 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। 

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए