लाइव न्यूज़ :

गुजरात में कांग्रेस नेता का विवादित बयान, कहा- 'अपनी बहन की बेटी को राहुल गांधी के पास...', वीडियो

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 24, 2024 16:52 IST

गुजरात में कांग्रेस नेता प्रताप दुधात का एक विवादित भाषण देने का वीडियो वायरल है। गुजराती में दिए गए इस भाषण में कांग्रेस नेता प्रताप दुधात कथित रूप से कह रहे हैं कि अपनी बहन की बेटी को राहुल गांधी के पास भेजकर उनकी मर्दानगी माप लें।

Open in App
ठळक मुद्दे गुजरात में कांग्रेस नेता प्रताप दुधात का एक विवादित भाषणसोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता का वीडियो वायरलमहिलाओं के खिलाफ घटिया बयान देने के आरोप लग रहे हैं

नई दिल्ली: गुजरात में कांग्रेस नेता प्रताप दुधात का एक विवादित भाषण देने का वीडियो वायरल है। गुजराती में दिए गए इस भाषण में कांग्रेस नेता प्रताप दुधात कथित रूप से कह रहे हैं कि अपनी बहन की बेटी को राहुल गांधी के पास भेजकर उनकी मर्दानगी माप लें। सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता का वीडियो वायरल और और उन पर महिलाओं के खिलाफ घटिया बयान देने के आरोप लग रहे हैं।

बता दें कि गुजरात में कांग्रेस नेता प्रताप दुधात का ये बयान ऐसे समय आया है जब मेरिका में ‘विरासत कर’ संबंधित सैम पित्रोदा की टिप्पणी को लेकर हंगामा जारी है। मेरिका के शिकागो में इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने कहा था कि अमेरिका में विरासत कर लगता है। अगर किसी के पास 10 करोड़ डॉलर की संपत्ति है और जब उसकी मृत्यु हो जाती है तो इसमें से केवल 45 फीसदी उसके बच्चों को मिल सकती है। शेष सरकार के पास आ जाती है।

पित्रोदा के बयान पर बीजेपी हमलावर है। पीएम मोदी ने भी सैम पित्रोदा की टिप्पणी को लेकर मंगलवार को कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस विरासत कर’ लगाकर लोगों और उनके बच्चों का अधिकार छीनना चाहती है। पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के मुख्यालय अंबिकापुर में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे।  प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के खतरनाक इरादे एक के बाद एक खुलकर सामने आ रहे हैं। शाही परिवार के शहजादे के सलाहकार ने कहा था कि देश के मध्यम वर्ग के लोग जो मेहनत करके कमाते हैं उन पर ज्यादा कर लगना चाहिए। अब ये लोग उससे भी एक कदम आगे चले गए हैं। कांग्रेस का कहना है कि अब वह इनहेरिटेंस टैक्स (विरासत कर) लगाएगी। माता-पिता से मिलने वाली विरासत पर भी कर लगाएगी। आप जो अपनी मेहनत से संपत्ति बनाते हैं, वह आपके बच्चों को नहीं मिलेगी। कांग्रेस सरकार का पंजा उसे भी आपसे छीन लेगा।

मामला इतना बढ़ा कि कांग्रेस और पित्रोदा को इस पर सफाई देनी पड़ी। पित्रोदा ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अमेरिका में विरासत कर पर एक व्यक्ति के रूप में मैंने जो कहा उसे तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया ताकि प्रधानमंत्री कांग्रेस के घोषणापत्र के बारे में जो झूठ फैला रहे हैं उससे ध्यान भटका सके।

टॅग्स :कांग्रेसगुजरातराहुल गांधीवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील