लाइव न्यूज़ :

कल्याण सिंह के स्वास्थ्य में निरंतर सुधार, प्रधानमंत्री ने फोन कर कुशलक्षेम जाना

By भाषा | Updated: July 9, 2021 11:17 IST

Open in App

लखनऊ/नयी दिल्ली, नौ जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वयोवृद्ध नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के स्वास्थ्य में निरंतर सुधार हो रहा है। राजधानी लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में उनका इलाज हो रहा है।

इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन कर राजस्थान के राज्यपाल रह चुके कल्याण सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

कल्याण सिंह के स्वास्थ्य के बारे में सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों के मद्देनजर एसजीपीजीआई ने शुक्रवार को सुबह उनके स्वास्थ्य के बारे में बुलेटिन जारी किया, जो आम तौर पर शाम में जारी किया जाता है।

बुलेटिन में कहा गया कि गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में भर्ती कल्याण सिंह की हालत बेहतर है। संस्थान ने बताया, ''हृदयरोग, तंत्रिकारोग, गुर्दारोग विशेषज्ञ समेत वरिष्ठ चिकित्सकों का दल उनके उपचार में जुटा है।''

एसजीपीजीआई के निदेशक प्रो आर के धीमन स्वयं कल्याण सिंह के इलाज पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।

गौरतलब है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह पिछले 21 जून को अनियंत्रित रक्त शर्करा और रक्तचाप आदि की शिकायत के बाद डॉक्टर राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ में भर्ती हुए थे। संस्थान के अनुसार, तीन जुलाई की रात रक्तचाप अत्यधिक बढ़ने के कारण कल्‍याण सिंह को हल्का दिल का दौरा पड़ा, जिसके कारण उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया था। इसके बाद चार जुलाई को उन्हें एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया।

कल्याण सिंह के स्वास्थ्य को लेकर प्रधानमंत्री ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा, ‘‘देश भर के असंख्य लोग कल्याण सिंह जी के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। कल जे पी नड्डा (भाजपा अध्यक्ष), योगी आदित्यनाथ (उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री) और अन्य नेताओं ने अस्पताल जाकर उनसे मुलाकात की। मैंने अभी उनके पोते से बात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।’’

भाजपा अध्यक्ष नड्डा और मुख्यमंत्री योगी सहित पार्टी के अन्य नेताओं ने बृहस्पतिवार को कल्याण सिंह से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘यह जानकर कि जे पी नड्डा जी से बातचीत के दौरान कल्याण सिंह जी ने मुझे याद किया, मैं भावुक हो गया। कल्याण सिंह जी के साथ हुई मुलाकातों से जुड़ी कई यादें हैं। वो लम्हें मुझे फिर याद आ गए। उनके साथ बात करना हमेशा सीखने का अनुभव हुआ करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए