लाइव न्यूज़ :

एम्स-दिल्ली के डॉक्टरों के तबादले के बारे में जारी खबरें गलत: स्वास्थ्य मंत्रालय

By भाषा | Updated: September 26, 2021 15:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 सितंबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को मीडिया के एक वर्ग में जारी उन खबरों को ‘भ्रामक’ करार दिया, जिनमें कहा गया था कि स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा है कि एम्स-दिल्ली के डॉक्टरों का बड़े पैमाने पर तबादला होगा।

खबरों के मुताबिक मंत्री ने शनिवार को एम्स के 66वें स्थापना दिवस पर यह बात कही थी।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ''खबर में कहा गया है कि सरकार जल्द ही देश भर के सभी एम्स में एक समान चिकित्सा मानकों को लागू करने के लिए एक स्थानांतरण नीति लागू करेगी। इस नीति के तहत एम्स-दिल्ली के डॉक्टरों का बड़े पैमाने पर नए एम्स में स्थानांतरण किया जाएगा, जबकि एम्स-दिल्ली में नए डॉक्टरों की नियुक्ति की जाएगी।''

बयान में कहा गया है, ''यह स्पष्ट किया जाता है कि कल एम्स नयी दिल्ली के 66वें स्थापना दिवस समारोह में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के बयान के हवाले से विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरें गलत और भ्रामक हैं। केंद्रीय मंत्री ने कल इस तरह के बयान नहीं दिए थे। ये खबरें गलत हैं और तथ्यों को गलत तरीके से पेश किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए