लाइव न्यूज़ :

उपभोक्ता अदालत ने विक्रेता को कागज के थैले के लिए 10 रु लेने पर ग्राहक को 1500 रुपये देने का निर्देश दिया

By भाषा | Updated: July 6, 2021 17:38 IST

Open in App

अहमदाबाद, छह जुलाई गुजरात में एक उपभोक्ता अदालत ने बहु ब्रांड कपड़ों के खुदरा विक्रेता को एक ग्राहक से कागज़ के थैले के लिए 10 रुपये वसूलने के लिए उन्हें 1500 रुपये का भुगतान करने का निर्देश दिया है।

उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (अहमदाबाद ग्रामीण) के अध्यक्ष जे जे पांड्या ने विक्रेता को यह भी निर्देश दिया कि वह थैले के लिए शिकायतकर्ता मौलिन फादिया से वसूले गए 10 रुपये आठ फीसदी ब्याज के साथ उन्हें लौटाए।

अपने 29 जून के आदेश में आयोग ने उपभोक्ता की याचिका को आंशिक रूप से स्वीकार कर लिया और विक्रेता को आदेश दिया कि वह मानसिक उत्पीड़न के लिए एक हजार रुपये और मुकदमे के खर्च के तौर पर 500 रुपये दे। यह आदेश सोमवार को उपलब्ध हुआ है जिसमें कहा गया है कि आदेश पारित होने के 30 दिन के अंदर विक्रेता थैले के लिए वसूले गए गए 10 रुपये आठ प्रतिशत ब्याज के साथ उन्हें वापस करे।

शिकायतकर्ता के मुताबिक, उन्होंने एक राष्ट्रीय खुदरा ब्रांड के एक स्टोर से 2,486 रुपये का सामान खरीदा था और यह जानकर आश्चर्य हुआ कि उस थैले के लिए 10 रुपये का शुल्क लिया गया था, जिस पर ब्रांड की विभिन्न शाखाओं के बारे में जानकारी छपी थी।

शिकायतकर्ता को लगा कि कागज़ के थैले के लिए उनसे गलत तरीके से पैसे वसूले गए हैं और इसलिए उन्होंने उपभोक्ता फोरम का दरवाजा खटखटाया और खुदरा विक्रेता को उनके मानसिक उत्पीड़न के लिए 25,000 रुपये और उपभोक्ता कल्याण कोष में 25,000 रुपये जमा करने का निर्देश देने का अनुरोध किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए