लाइव न्यूज़ :

जेल में रचनात्मक कार्य से कैदियों को मुख्यधारा में वापस आने में मदद मिलेगी: न्यायाधीश

By भाषा | Updated: August 19, 2021 11:42 IST

Open in App

नागपुर के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एस सी मोरे ने कहा कि अगर कैदी जेल की सजा के दौरान रचनात्मक और कलात्मक कार्यों में शामिल होते हैं तो इससे उन्हें अपनी मानसिकता बदलने और मुख्यधारा में वापस आने में मदद मिलेगी। यहां केंद्रीय कारागार के कैदियों द्वारा बनाई गई राखियों, लकड़ी के सामानों और कपड़ों की प्रदर्शनी का बुधवार को उद्घाटन करने के बाद उन्होंने यह बात कही। मोरे ने कैदियों के रचनात्मक कार्यों की सराहना करते हुए कहा, ‘‘ मुझे पता नहीं था कि इस जेल में कलाकार भी हैं। अगर जेल में उनका समय अच्छा कार्य करने में व्यतीत हो तो उनके स्वभाव में बदलाव आएगा।’’ जेल अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि जेल प्रशासन कैदियों को अपनी छिपी प्रतिभा दिखाने के लिए एक मंच प्रदान कर रहा है। उन्होंने बताया कि जेल के कारखाना खंड में कैदियों द्वारा सामान तैयार किए जाते हैं। इन्हें अपने छिपे हुए कौशल को निखारने के लिए कई तरह के प्रशिक्षण दिए गए हैं। जेल की उपाधीक्षक दीपा आगे ने कहा कि नागपुर जेल में छह कारखाने थे, जो पहले सालाना छह करोड़ से ज्यादा का राजस्व अर्जित कर रहे थे। कोविड-19 महामारी के बाद राजस्व गिरकर इस साल 1.20 करोड़ तक हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील