लाइव न्यूज़ :

बिहार में सिपाही भर्ती घोटाला भी आया सामने, 229 लोगों पर गिरी गाज 

By एस पी सिन्हा | Updated: November 28, 2018 19:16 IST

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बहाली के बाद 98 फीसदी सिपाही फर्जी निकले। इस मामले में कुल 229 लोगों पर गाज गिरी है। सभी की नौकरी समाप्त कर दी गई है।

Open in App

बिहार में घपलों-घोटालों का चोली दामन का रिश्ता बनता नजर आने लगा है। अभी सीएजी की रिपोर्ट में करीब सोलह अरब रुपये की अनियमितता की चर्चा सुर्खियां बन ही रही हैं कि अब बिहार में सिपाही भर्ती में भी घोटाला उजागर हुआ है। बहाली में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बहाली के बाद 98 फीसदी सिपाही फर्जी निकले। इस मामले में कुल 229 लोगों पर गाज गिरी है। सभी की नौकरी समाप्त कर दी गई है। दरअसल, पिछले साल यानी नवम्बर 2017 में सिपाही बहाली के विज्ञापन निकला था। 9839 अभ्यर्थी सिपाही भर्ती के लिए प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल हुए थे। इसमें से 235 सफल हुए, लेकिन जांच के बाद 229 सिपाहियों के चयन फर्जीवाड़ा पाया गया। इनमें वे लोग शामिल थे जिन्होंने लिखित परीक्षा में फर्जीवाड़ा कर सफलता पाई थी। 

फॉरेंसिक साइंस लेबोरेट्री में हुई हैंडराइटिंग की जांच में इसका खुलासा हुआ है। 235 अभ्यर्थियों में से 229 की हैंडराइटिंग में अंतर पाया गया। लिखित परीक्षा की राइटिंग और वर्तमान हैंडराइटिंग में भिन्नता मिली। 

इसके अलावा 3 अन्य अभ्यर्थियों की जांच रिपोर्ट नहीं मिली है। यानी 3 अभ्यर्थी सही मिले। इस बीच केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने सभी की उम्मीदवारी रद्द कर दी है। चयन पर्षद की ओर से इनके खिलाफ गर्दनीबाग थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। 

थानाध्यक्ष मनोरंजन भारती के मुताबिक, आरोपों को देखते हुए हर पहलू पर जांच की जा रही है। इनकी गिरफ्तारी भी होगी। 229 में लोगों में पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, बांका, नालंदा समेत 26 जिलों के अभ्यर्थी शामिल हैं। 

सबसे अहम पहलू यह है कि फर्जी पाए गए 229 अभ्यर्थियों को जिले से लेकर इकाई तक का आवंटन हो गया था। यानी, उनकी पोस्टिंग कर दी गई थी। हालात से स्पष्ट है कि तमाम सतर्कता व चौकसी के बावजूद सिपाही बहाली को लेकर हुई लिखित परीक्षा में जालसाजों का गिरोह सेंधमारी करने में सफल रहा। यह बहाली केंद्रीय चयन पर्षद ( सिपाही भर्ती) द्वारा किया गया था।

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील