लाइव न्यूज़ :

विकास दुबे को उज्जैन से लेकर आ रहे वाहन पर सवार कांस्टेबल कोरोना वायरस से संक्रमित

By भाषा | Updated: July 12, 2020 13:27 IST

कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे को उज्जैन से लेकर आ रहे वाहन पर सवार एक कांस्टेबल को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। कांस्टेबल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे को उज्जैन से लेकर आ रहे वाहन पर सवार एक कांस्टेबल को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है।उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कानपुर : कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे को उज्जैन से लेकर आ रहे वाहन पर सवार एक कांस्टेबल को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। जीएसवीएम कालेज के कार्यवाहक प्रधानाध्यापक आर बी कमल ने रविवार को बताया कि कांस्टेबल के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबर शनिवार देर रात मिली।

उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कमल ने बताया कि उसी वाहन में चार और पुलिसकर्मी सवार थे और उनके संक्रमित नहीं होने की पुष्टि हुई है। विकास को उज्जैन से लेकर आ रहा वाहन कानपुर के निकट अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया था।

इसके बाद, कथित तौर पर भागने की कोशिश कर रहे विकास को पुलिस ने मार गिराया । कोरोना वायरस से संक्रमित कांस्टेबल को भी मुठभेड़ के दौरान चोटें आयी थीं। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि कांस्टेबल के संपर्क में आये लोगों का पता लगाया जा रहा है। 

टॅग्स :विकास दुबेउज्जैन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतMadhya Pradesh: महाकाल मंदिर के पास बेगमबाग में फिर गरजा बुलडोजर: 16 अवैध इमारतें जमीदोज, हाईकोर्ट-सुप्रीम कोर्ट स्टे हटने के बाद शुरू हुई बड़ी कार्रवाई

भारतVIDEO: बेंत के 12 प्रहार से तिलमिलाए बच्चे ने की पुलिस को शिकायत, सामवेद के शिक्षक पर बालकों के संरक्षण अधिनियम के तहत FIR

क्राइम अलर्टदूसरे छात्र के बिस्तर पर क्यों सोया था?, छात्र को लाठी से पीटते हुए चिल्ला रहा वार्डन दत्तदास शेवड़े?, दर्द से मासूम की हालत खराब?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?