लाइव न्यूज़ :

कोरोना की आड़ में बिचौलियों को फायदा पहुंचाने की साजिश : अखिलेश

By भाषा | Updated: April 22, 2021 18:48 IST

Open in App

लखनऊ, 22 अप्रैल समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर कोरोना के बहाने किसानों से गेहूं की खरीद बंद करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि बिचौलियों को फायदा पहुंचा कर गेहूं खरीद का लक्ष्य हासिल करने की साजिश की जा रही है।

अखिलेश ने यहां एक बयान में आरोप लगाया कि कोरोना काल में भाजपा सरकार के हाथ-पांव फूल गए हैं और वह अनिर्णय तथा जड़ता की शिकार हो गई है। उनका आरोप है कि कोरोना संकट के बहाने भाजपा सरकार ने किसानों से गेहूं की खरीद बंद कर दी है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया, “सरकार खरीद के झूठे आंकड़े पेश कर रही है। जब अधिकांश जगह क्रय केन्द्र ही नहीं खुले, जहां खुले वहां बोरों-नकदी का अभाव रहा, घटतौली और किसानों को लौटाने की खब़रें आती रहीं तो कैसे खरीद का ग्राफ चढ़ गया? किसान को अगर गेहूं का समर्थन मूल्य 1975 रूपये प्रति क्विंटल के हिसाब से मिल रहा है तो फिर वह आंदोलन क्यों कर रहा है? सच्चाई यह है कि किसान बाजार में 1500 से 1700 रूपये प्रति क्विंटल में गेंहू बेचने को मजबूर है।”

अखिलेश ने आरोप लगाया, “ऐसा लगता है कि बिचौलियों को फायदा पहुंचाकर गेंहू खरीद का लक्ष्य हासिल करने की साजिश की गई है। मुख्यमंत्री में हिम्मत है तो वह पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराएं।”

उन्होंने कहा, “किसान की बर्बादी को देखने की स्टार प्रचारक मुख्यमंत्री को कहां फुर्सत है? उसको राहत देने के लिए मुआवजे की घोषणा नहीं की गई है। किसान की हालत यह है कि दुर्दशा पर कर्ज और तंगहाली में वह अपनी जान ही देता आया है, यही विकल्प भाजपा सरकार ने गरीब और किसान के लिए छोड़ रखा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए