कॉनमैन सुकेश के पत्र पर भाजपा ने कहा- आप ने ठग के घर में महाठगी की, बोले केजरीवाल- गुजरात में बीजेपी की हालत खराब है इसलिए...

By अनिल शर्मा | Published: November 1, 2022 03:35 PM2022-11-01T15:35:35+5:302022-11-01T15:40:19+5:30

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मोरबी में ब्रिज गिरने की घटना कल से एक दिन पहले हुई। सभी टीवी चैनलों ने इस मुद्दे को उठाया लेकिन आज यह गायब हो गया और सुकेश चंद्रशेखर के आरोप सामने आ गए।

Conman Sukesh letter to delhi lg BJP says AAP conned Arvind Kejriwal cites Morbi | कॉनमैन सुकेश के पत्र पर भाजपा ने कहा- आप ने ठग के घर में महाठगी की, बोले केजरीवाल- गुजरात में बीजेपी की हालत खराब है इसलिए...

कॉनमैन सुकेश के पत्र पर भाजपा ने कहा- आप ने ठग के घर में महाठगी की, बोले केजरीवाल- गुजरात में बीजेपी की हालत खराब है इसलिए...

Highlightsसुकेश चंद्रशेखर के आरोपों के बाद भाजपा ने आप के खिलाफ फिर मोर्चा खोल दिया है।संबित पात्रा ने कहा कि टीम केजरीवाल भ्रष्टाचार में अव्वल है। आप ने ठग के घर में महाठगी की है।अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हादसे में 150 लोग मारे गए हैं लेकिन सभी चैनल एक ठग की चर्चा कर रहे हैं।

दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर को आम आदमी पार्टी (आप) से जोड़ने के दावों को खारिज करते हुए कहा कि यह मोरबी में पुल ढहने की घटना से ध्यान हटाने की एक रणनीति है। केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी की गुजरात में हालत इतनी खराब हो गयी है कि उसे देश के सबसे बड़े ठग की मदद लेनी पड़ रही है। रविवार हुए इस हादसे में 40 से ज्यादा बच्चों समेत 141 लोगों की मौत हो चुकी है।

कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर ने तिहाड़ जेल से दिल्ली के LG को लिखे पत्र में आम आदमी पार्टी के सत्येंद्र जैन और DG जेल पर धमकी-दबाव का आरोप लगाया तो भाजपा आम आदमी पार्टी पर हमलावर हो गई। पत्र में सुकेश ने दावा किया कि उसने आप नेता को 2015 से जानते हैं और उसे जबरदस्ती 10 करोड़ रुपए बतौर संरक्षण राशि और 12.50 करोड़ रु. DG जेल को देने के लिए मजबूर किया गया था।

सुकेश चंद्रशेखर के पत्र पर भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि सुकेश चंद्रशेखर एक ठग और जबरन वसूली करने वाला है। आपको जानकर हैरानी होगी कि जेल में बंद AAP मंत्री सत्येंद्र जैन उनके दोस्त हैं, उस पत्र से यही पता चलता है। संबित पात्रा ने कहा, आप ने उगाहीबाज से उगाही कर ली है। आम आदमी पार्टी ठग पार्टी बन गई है। ठग के घर में ठगी हुई है। भाजपा प्रवक्ता ने आगे कहा कि टीम केजरीवाल भ्रष्टाचार में अव्वल है। आप ने ठग के घर में महाठगी की है।

भाजपा के इन आरोपों पर केजरीवाल ने पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी की गुजरात में हालत इतनी खराब हो गयी है कि उसे देश के सबसे बड़े ठग की मदद लेनी पड़ रही है। मीडिया सतर्क रहे - ये सारा नाटक मोरबी से मीडिया का ध्यान हटाने के लिए किया जा रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मोरबी में ब्रिज गिरने की घटना कल से एक दिन पहले हुई। सभी टीवी चैनलों ने इस मुद्दे को उठाया लेकिन आज यह गायब हो गया और सुकेश चंद्रशेखर के आरोप सामने आ गए। क्या यह मोरबी से ध्यान हटाने के लिए रची गई पूरी तरह से एक काल्पनिक कहानी नहीं लगती?

केजरीवाल ने मोरबी हादसे को भ्रष्टाचार का मामला बताते हुए भाजपा से कुछ सवाल पूछे। केजरीवाल ने कहा- घड़ी बनाने वाली कंपनी को पुल का ठेका क्यों? बिना टेंडर के ठेका क्यों दिया? कंपनी और मालिक का नाम FIR में क्यों नहीं है? उन्हें क्यों बचाया जा रहा है? क्या भाजपा को कभी इस कंपनी से चंदा मिला? और कितना?

एक ब्रीफिंग के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि "इससे बड़ी विडंबना और क्या हो सकती है? लगभग 150 लोग मारे गए हैं लेकिन सभी चैनल एक ठग की चर्चा कर रहे हैं। कुछ मिनट बाद, भाजपा के संबित पात्रा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। और कहा कि “एक चोर को ठगा गया है। किसके द्वारा? आम आदमी पार्टी (आप) और (दिल्ली मंत्री) सत्येंद्र जैन द्वारा। सुकेश को 'ठग' बताते हुए पात्रा ने कहा, 'वह 15 मामलों में आरोपी है। एक पत्र से पता चला है कि जैन और ठग दोस्त हैं। उसने पत्र में कहा है कि वह 2015 से पार्टी से जुड़ा हुआ है और उससे कहा गया था कि उसे दक्षिण में एक नेता के रूप में स्थापित किया जाएगा।

Web Title: Conman Sukesh letter to delhi lg BJP says AAP conned Arvind Kejriwal cites Morbi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे