लाइव न्यूज़ :

आप नेता सत्येंद्र जैन को लेकर सुकेश चंद्रशेखर का बड़ा दावा, कहा- सुरक्षा राशि के रूप में किया 10 करोड़ रुपये का भुगतान

By मनाली रस्तोगी | Updated: November 1, 2022 15:00 IST

धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुकेश चंद्रशेखर 2017 से जेल में है।

Open in App
ठळक मुद्देसत्येंद्र जैन खुद इस साल मई में गिरफ्तार हुए हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सत्येंद्र जैन को कोलकाता स्थित कंपनियों द्वारा हवाला लेनदेन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था।चंद्रशेखर के पत्र ने खुलासा किया कि दक्षिण भारत में पार्टी की एक प्रमुख स्थिति के बदले आप को कुल 50 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था।

नई दिल्ली: 200 करोड़ रुपये की रंगदारी के मामले में दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए सुकेश चंद्रशेखर ने आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को 10 करोड़ रुपये सुरक्षा राशि के रूप में प्रदान करने का दावा किया है। चंद्रशेखर ने दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना को लिखे पत्र में कहा कि वह आप नेता को 2015 से जानते हैं। 

सक्सेना को उनके वकील के माध्यम से भेजे गए चंद्रशेखर के हस्तलिखित पत्र में कहा गया है, "2017 में मेरी गिरफ्तारी के बाद मुझे तिहाड़ जेल में बंद कर दिया गया था और सत्येंद्र जैन ने कई बार दौरा किया था, जिनके पास जेल मंत्री का पोर्टफोलियो था। 2019 में फिर से जैन से मुझसे मिलने आये, जिनके सचिव ने मुझे हर महीने 2 करोड़ रुपये सुरक्षा राशि के रूप में देने और जेल के अंदर बुनियादी सुविधाएं प्राप्त करने के लिए कहा।" 

बता दें कि जैन खुद इस साल मई में गिरफ्तार हुए हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सत्येंद्र जैन को कोलकाता स्थित कंपनियों द्वारा हवाला लेनदेन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। कंपनियों ने कथित तौर पर 2010 से 2014 तक 16.39 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग की है। चंद्रशेखर के पत्र ने आगे खुलासा किया कि दक्षिण भारत में पार्टी की एक प्रमुख स्थिति के बदले आप को कुल 50 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था।

पत्र में सुकेश चंद्रशेखर ने यह भी कहा कि उन्होंने पिछले महीने सीबीआई जांच दल को सत्येंद्र जैन, आम आदमी पार्टी और डी-जी जेलों को किए गए भुगतान के बारे में बताया था। हालांकि, एलजी के कार्यालय ने पत्र का जवाब नहीं दिया है। चंद्रशेखर फिलहाल फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रमोटर शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सहित हाई-प्रोफाइल लोगों से कथित तौर पर पैसे निकालने के आरोप में दिल्ली की मंडोली जेल में बंद है।

कई तबादलों का अनुरोध करने के बाद उन्हें इस साल अगस्त में तिहाड़ जेल से दिल्ली की मंडोली जेल में स्थानांतरित कर दिया गया था। उसने दावा किया कि उसे तिहाड़ जेल के अंदर से जान से मारने की धमकी मिली थी। इसी महीने सुकेश चंद्रशेखर ने मंडोली जेल से अपनी रिहाई के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने उनकी अपील पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया।

सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ दिल्ली पुलिस कथित तौर पर 215 करोड़ रुपये की आपराधिक साजिश, गबन और जबरन वसूली के मामले में जांच कर रही है। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने पूर्व में रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर शिविंदर सिंह और मलविंदर सिंह की पत्नियों से कथित तौर पर 215 करोड़ रुपये ठगने के आरोप में चंद्रशेखर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

जेल की कोठरी के अंदर से रैकेट चलाने वाले ठग के खिलाफ रंगदारी मांगने के 20 से अधिक मामले दर्ज हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज पर भी जबरन वसूली मामले में आरोपी सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े आरोप लगाए थे। सेंट्रल एजेंसी के मुताबिक जैकलीन को इस बात की जानकारी थी कि सुकेश गबन करता है।

टॅग्स :सत्येंद्र जैनAam Aadmi Partyतिहाड़ जेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप