लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग ने राहुल को पार्टी अध्यक्ष बनाने की मांग की

By भाषा | Updated: September 18, 2021 21:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 सितंबर कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग ने शनिवार को एक प्रस्ताव पारित कर कहा कि राहुल गांधी को एक बार फिर से पार्टी अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए क्योंकि इससे देश भर के कार्यकर्ताओं में नयी ऊर्जा का संचार होगा।

सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष रोहन गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह प्रस्ताव पारित किया गया।

इस प्रस्ताव में कहा गया है, ‘‘राहुल गांधी देश के इकलौते नेता हैं, जिन्होंने सच के साथ खड़े होने और नागरिकों के कल्याण के बारे में बात करने का साहस और संकल्प दिखाया है। हमारा मानना है कि राहुल गांधी के नेतृत्व से देश भर के पार्टी कार्यकर्ताओं में नयी ऊर्जा का संचार होगा। इसलिए, हम सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित करते हैं कि राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी जल्द से जल्द संभालनी चाहिए।’’

इससे पहले, भारतीय युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग और दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस ने पिछले दिनों प्रस्ताव पारित कर राहुल गांधी फिर से कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की मांग उठाई थी।

कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को राहुल गांधी ने संबोधित किया।

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कांग्रेस की विचारधारा, महात्मा गांधी और पंडित जवाहरलाल नेहरू के दर्शन, संविधान एवं लोकतंत्र की बुनियाद तथा देश के सामने उपस्थित मौजूदा मुद्दों के बारे में चर्चा की।

उन्होंने सोशल मीडिया विभाग के कार्यकताओं से कहा कि वह नफरत का मुकाबला प्रेम से करें तथा समाज में भाईचारा और सौहार्द को बढ़ावा दें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए