लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस का मोदी सरकार निशाना, कहा- मेहुल चोकसी को दिया 'क्लीन चिट' प्रमाणपत्र

By भाषा | Updated: August 4, 2018 15:24 IST

सुरजेवाला ने एक एंटीगुआ की ‘सिटिजनशिप इन्वेस्टमेंट यूनिट’ की प्रेस विज्ञप्ति की एक प्रति जारी करते हुए यह दावा किया कि 'क्लीन चिट' प्रमाणपत्र में स्पष्ट किया गया था कि चोकसी को लेकर कोई 'प्रतिकूल सूचना' नहीं है।

Open in App

नई दिल्ली, 4 अगस्त:कांग्रेस ने भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के एंटीगुआ की नागरिकता हासिल करने को लेकर शुक्रवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर फिर निशाना साधा और आरोप लगाया कि भारतीय विदेश मंत्रालय ने चोकसी को एंटीगुआ की नागरिकता पाने के लिए जरूरी 'क्लीन चिट' प्रमाणपत्र मुहैया कराया। पार्टी ने यह भी सवाल किया कि अप्रैल, 2018 में एंटीगुआ के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन के साथ मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चोकसी को नागरिकता दिए जाने का मुद्दा क्यों नहीं उठाया? कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने एक बयान जारी कर कहा कि एंटीगुआ की ‘सिटिजनशिप इन्वेस्टमेंट यूनिट’ ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी किया था जिसमें कहा गया है कि मई, 2017 में भारतीय विदेश मंत्रालय ने मेहुल चोकसी को नागरिकता देने के लिए ‘क्लीन चिट’ प्रमाणपत्र जारी किया था।

सुरजेवाला ने एक एंटीगुआ की ‘सिटिजनशिप इन्वेस्टमेंट यूनिट’ की प्रेस विज्ञप्ति की एक प्रति जारी करते हुए यह दावा किया कि 'क्लीन चिट' प्रमाणपत्र में स्पष्ट किया गया था कि चोकसी को लेकर कोई 'प्रतिकूल सूचना' नहीं है। उन्होंने सवाल किया कि अप्रैल, 2018 में एंटीगुआ के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन के साथ मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चोकसी को नागरिकता दिए जाने का मुद्दा क्यों नहीं उठाया, जबकि उसे इस साल चार जनवरी को नागरिकता प्रदान कर दी गई थी। 

सुरजेवाला ने आगे पूछा, 'चोकसी के मामले में सात मई, 2015 को शिकायत मिलने के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय ने कोई कदम क्यों नहीं उठाया?' उधर, चोकसी के संबंध कांग्रेस के साथ होने के उनके वकील के कथित दावे पर भाजपा ने कल विपक्षी दल से जवाब मांगा था। कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने संवाददाताओं से कहा था, 'वह (चोकसी के वकील) एक टीवी इंटरव्यू में इस बात की पुष्टि कर रहे हैं कि चोकसी का कांग्रेस के साथ कोई संबंध है और इस बात की पुष्टि के लिए पर्याप्त परिस्थितिजन्य साक्ष्य हैं। कांग्रेस को जवाब देना चाहिए।'

टॅग्स :कांग्रेसमेहुल चौकसीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए