लाइव न्यूज़ :

यूपी चुनाव के नतीजे आने से पहले ही भरभराने लगा कांग्रेस का किला, पार्टी प्रवक्ता ने दिया इस्तीफा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 9, 2022 18:51 IST

यूपी में सातों चरणों की वोटिंग के बाद अब जब 10 मार्च को नतीजे आने का दिन मुकर्रर है तो उससे पहले ही कांग्रेस का किला भरभराने लगा है।जानकारी के मुताबिक पार्टी के संभावित खराब प्रदर्शन के मद्देनजर चुनाव नतीजे आने से पहले ही कांग्रेस प्रवक्ता और मीडिया संयोजक जीशान हैदर ने इस्तीफा दे दिया है।

Open in App
ठळक मुद्दे'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' का नारा बुलंद करने वाली कांग्रेस में खलबली मचनी शुरू हो गई हैचुनाव नतीजे से पहले ही कांग्रेस प्रवक्ता और मीडिया संयोजक जीशान हैदर ने इस्तीफा दे दिया हैकांग्रेस पार्टी ने इस बार यूपी विधानसभा का चुनाव यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी की सरपरस्ती में लड़ा है

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे आने में अब 24 घंटे से ज्यादा का वक्त नहीं बचा है। ऐसे में 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' का नारा बुलंद करने वाली कांग्रेस में अभी से खलबली मचनी शुरू हो गई है।

यूपी में सातों चरणों की वोटिंग के बाद अब जब 10 मार्च को नतीजे आने का दिन मुकर्रर है तो उससे पहले ही कांग्रेस का किला भरभराने लगा है। जानकारी के मुताबिक पार्टी के संभावित खराब प्रदर्शन के मद्देनजर चुनाव नतीजे आने से पहले ही कांग्रेस प्रवक्ता और मीडिया संयोजक जीशान हैदर ने इस्तीफा दे दिया है।

यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को दिये अपने इस्तीफे में जीशान हैदर ने लिखा है, "मैं जीशान हैदर (मीडिया संयोजक) उत्तर प्रदेश के पद से इस्तीफा दे रहा हूं। मुझे लगता है कि मैं अपना हंड्रेड परसेंट नहीं दे पा रहा हूं। मैंने 2 महीने पहले ही वाइस चेयरमैन साहब को अपने निर्णय के बारे में अवगत करा दिया था। मेरे ऊपर विश्वास करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद।"

मालूम हो कि कांग्रेस पार्टी ने इस बार का यूपी विधानसभा चुनाव यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी की सरपरस्ती में लड़ा है। जिन्होंने चुनाव में महिलाओं को 40 फीसदी सीटों पर टिकट देने के साथ 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' जैसा नारा देकर सभी राजनीतिक दलों को हैरत में डाल दिया था।

इस समय यूपी चुनाव के नतीजों का पूरा देश बेसब्री से इंतजार कर रहा है। वहीं सातवें और अंतिम चरण के मतदान के बाद आये लगभग-लगभग न्यूज चैनलों के एग्जिट पोल सर्वे में इस बात की संभावना व्यक्त की गई है कि यूपी में एक बार फिर से बीजेपी की सरकार बन सकती है।

वैसे भी यूपी चुनाव में सपा और भाजपा के बीच ही मुख्य मुकाबला माना जा रहा था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, दोनों ही दावा कर रहे हैं कि उनकी पार्टी गठबंधन दलों के साथ 300 सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

यूपी में विधानसभा की कुल 403 सीटें हैं और बहुमत के लिए 202 सीटें चाहिए होती हैं। एग्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहने वाला है।

यही नहीं तमाम एग्जिट पोल ने इस बात की भी भविष्यवाणी की गई है कि पंजाब में कांग्रेस के हाथ से सत्ता जा सकती है और वहां भी आम आदमी पार्टी कांग्रेस को करारी शिकस्त दे सकती है। 

टॅग्स :कांग्रेसउत्तर प्रदेश समाचारप्रियंका गांधीसमाजवादी पार्टीBJPलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब