लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस पार्टी विदेशी फंडिंग के इशारे पर काम करती है: भाजपा सांसद ने बोला देश की सबसे पुरानी पार्टी पर बोला तीखा हमला

By एस पी सिन्हा | Updated: May 5, 2025 17:01 IST

डॉ. जायसवाल ने महागठबंधन को भी नहीं बख्शा और कहा कि महागठबंधन की बैठकें बेकार हैं और इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। उन्होंने महागठबंधन के नेताओं को 'भ्रष्टाचारी' बताते हुए कहा कि ये लोग चाहते हैं कि बिहार में सट्टा लगाया जाए और उसका बंटवारा किया जाए।

Open in App

पटना: भाजपा के पूर्व बिहार प्रदेश अध्यक्ष और सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने पटना से दिल्ली जाने के क्रम में पटना एयरपोर्ट पर सोमवार को कांग्रेस और महागठबंधन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस को 'दिमागहीन' और 'असंतुलित' करार देते हुए आरोप लगाया कि यह पार्टी विदेशी फंडिंग के इशारे पर काम करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास ना दिमाग है, ना संतुलित लोग हैं। ये लोग विदेश से फंडिंग लेते हैं और वही बोलते हैं, जो विदेशी ताकतें चाहती हैं।

डॉ. जायसवाल ने महागठबंधन को भी नहीं बख्शा और कहा कि महागठबंधन की बैठकें बेकार हैं और इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। उन्होंने महागठबंधन के नेताओं को 'भ्रष्टाचारी' बताते हुए कहा कि ये लोग चाहते हैं कि बिहार में सट्टा लगाया जाए और उसका बंटवारा किया जाए। इसीलिए ये एक मंच पर इकट्ठा होते हैं, लेकिन इनसे कुछ होने वाला नहीं। जब उनसे पूछा गया कि महागठबंधन ने अभी तक मुख्यमंत्री पद का चेहरा तय नहीं किया है, तो उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जिस गठबंधन का कुछ होना ही नहीं, उसके चेहरे का फाइनल होना या न होना क्या मायने रखता है? 

डॉ. जायसवाल ने एनडीए की एकजुटता पर जोर देते हुए दावा किया कि एनडीए बिहार में 220 से ज्यादा सीटों के साथ तीन-चौथाई बहुमत हासिल कर सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि हमारा गठबंधन पूरी तरह एकजुट है, और हम जनता के समर्थन से फिर से प्रचंड बहुमत लाएंगे। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उस बयान पर, जिसमें उन्होंने 1984 के सिख दंगों की जिम्मेदारी लेने की बात कही थी, डॉ. जायसवाल ने कड़ा प्रहार किया। 

उन्होंने कहा कि बिल्कुल, कांग्रेस को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। 1984 के सिख दंगे और 1947 में हिंदुओं व सिखों की हत्या भारत के इतिहास का दुखद अध्याय है और इसके लिए कांग्रेस पूरी तरह जिम्मेदार है।

टॅग्स :बिहारकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप