लाइव न्यूज़ :

एकनाथ खड़से अगर BJP छोड़ने का फैसला करते हैं तो कांग्रेस करेगी उनका स्वागतः बालासाहेब थोराट

By भाषा | Updated: December 14, 2019 05:50 IST

कांग्रेस नेता एवं राज्य के मंत्री नितिन राउत ने कहा कि नागपुर में विधानसभा सत्र के दौरान भाजपा को ‘बड़ा झटका’ लग सकता है। यह सत्र 16 दिसंबर से शुरू होगा। 

Open in App
ठळक मुद्देबालासाहेब थोराट ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा के असंतुष्ट नेता एकनाथ खड़से अगर भगवा दल छोड़ने का फैसला करते हैं तो देश की सबसे पुरानी पार्टी उनका स्वागत करेगी। खड़से को 2016 में देवेंद्र फडणवीस सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस प्रमुख बालासाहेब थोराट ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा के असंतुष्ट नेता एकनाथ खड़से अगर भगवा दल छोड़ने का फैसला करते हैं तो देश की सबसे पुरानी पार्टी उनका स्वागत करेगी। खडसे को 2016 में देवेंद्र फडणवीस सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था।उन्होंने बीते कुछ सालों में अलग-थलग किए जाने पर सार्वजनिक रूप से टिप्पणी की है और अक्टूबर में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा के खराब प्रदर्शन के बाद पार्टी के राज्य नेतृत्व पर उनकी टिप्पणी और तीखी हो गई है।थोराट ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ वह (खड़से) हमारे दोस्त हैं। हमारे वर्षों से संबंध हैं। मैंने यह पहले भी कहा है कि अगर ऐसी स्थिति होती है तो हम नाथ भाऊ (खड़से को प्यार से यही कहा जाता है) जैसे व्यक्ति का हमारी पार्टी में स्वागत करेंगे।’’ कांग्रेस नेता ने नागपुर, वाशिम, अकोला, धुले और नंदुरबार जिला परिषद चुनावों की तैयारियों को लेकर पार्टी की एक बैठक की अध्यक्षता के बाद यह टिप्पणी की।इस बीच अन्य कांग्रेस नेता एवं राज्य के मंत्री नितिन राउत ने कहा कि नागपुर में विधानसभा सत्र के दौरान भाजपा को ‘बड़ा झटका’ लग सकता है। यह सत्र 16 दिसंबर से शुरू होगा। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर