लाइव न्यूज़ :

"कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए हम अपनी जान लगा देंगे...", जम्मू में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बोले राहुल गांधी

By अंजली चौहान | Updated: January 23, 2023 17:57 IST

राहुल गांधी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि इन्होंने आपका हक छीन लिया है, कांग्रेस पार्टी आपको समर्थन देगी।

Open in App
ठळक मुद्दे'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान सतवारी में राहुल गांधी ने एक जनसभा को संबोधित किया है।ऐसे में राहुल गांधी ने कहा है कि जम्मू कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए हम अपना दम लगा देंगे।यही नहीं राहुल गांधी ने यह भी आरोप लगाया है कि बड़े उद्योगपति के कारण देश में बेरोजगारी बढ़ा रहा है।

श्रीनगर:राहुल गांधी के नेतृत्व में 'भारत जोड़ो यात्रा' जम्मू-कश्मीर में चल रही है। सोमवार को पदयात्रा जम्मू के सतवारी में चल रही है। इस दौरान राहुल गांधी ने एक जनसभा कर लोगों को संबोधित किया है। अपने संबोधन में कांग्रेस सांसद ने घाटी में 370 हटने के बाद पूर्ण राज्य का मुद्दा उठाया है। कांग्रेस सांसद राहुल ने कहा कि घाटी के लोगों का सबसे बड़ा मुद्दा आपका स्टेटहुड है, उससे बड़ा कोई मुद्दा नहीं है। 

राहुल गांधी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इन्होंने आपका हक छीन लिया है, कांग्रेस पार्टी आपको समर्थन देगी। ऐसे में अपने संबोधन में जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने का मुद्दा उठाकर राहुल गांधी ने लोगों से अपने लिए समर्थन हासिल करने की कोशिश की है। 

क्या कहा राहुल गांधी ने?

राहुल गांधी ने जम्मू कश्मीर में रोजगार, पूर्ण राज्य जैसे मुद्दों को जनता के बीच उठाया है। इन मुद्दों को लेकर राहुल गांदी ने केंद्र की भारतीय जनता पार्टी को घेरने की कोशिश की। अपनी जनसभा में कांग्रेस सांसद ने कहा कि हम जम्मू कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए अपना पूरा दम लगा देंगे। पूर्ण राज्य के पक्ष में हमारा पूरा समर्थन राज्य के लोगों के साथ है। इसके अलावा कांग्रेस सांसद ने ये आरोप लगाया कि बड़े उद्योगपतियों के कारण ही देश में बेरोजगारी फैल रही है। 

बड़े उद्योगपतियों के कारण देश में बेरोजगारी फैल रही- राहुल गांधी 

सतवारी में सोमवार को राहुल गांधी जनसभा के दौरान जमकर बीजेपी पर निशाना साध रहे हैं। बीजेपी की नीतियों की आलोचना करते हुए राहुल गांधी ने ये आरोप लगाया कि मोदी सरकार के राज में बेरोजगारी बढ़ गई है। कांग्रेस सांसद ने कहा कि सच्चाई ये है कि देश को रोजगार सिर्फ छोटे व्यापारी और लघु, मध्यम व्यवसाय ही दे सकते हैं। उन्होंने आगे आरोप लगाया है कि देश के दो से तीन बड़े उद्योगपति रोजगार नहीं दे सकते, इसलिए भारत में बेरोजगारी फैल रही है। हिंदुस्तान का पूरा का पूरा धन दो से तीन बड़े उद्योपतियों की जेब में जा रहा है।

कश्मीरी पंडितों से मिले राहुल 

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सोमवार को कांग्रेस सांसद कश्मीरी पड़ितों से भी मिले हैं। ऐसे में उन्होंने उन लोगों से बातचीत की, उनकी समस्याओं को सुना है। इस दौरान राहुल गांधी ने बड़ी संख्या में कश्मीरी पंडित मिलने भी पहुंचे थे। 

टॅग्स :भारत जोड़ो यात्राकांग्रेसराहुल गांधीJammuजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप