लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ईंधन की कीमतों में कमी की मांग को लेकर 16 जुलाई को साइकिल यात्रा निकालेगी

By भाषा | Updated: June 29, 2021 22:58 IST

Open in App

जयपुर, 29 जून कांग्रेस बढ़ती मंहगाई के खिलाफ और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी करने की मांग को लेकर 16 जुलाई को राज्य के प्रत्येक जिले में पांच किलोमीटर की साइकिल यात्रा आयोजित करेगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बताया कि विधायकों सहित सभी कांग्रेस नेता पांच किलोमीटर की साइकिल यात्रा में शामिल होंगे। अगले दिन 17 जुलाई को केन्द्र सरकार के विरूद्ध जयपुर में प्रदेश स्तरीय मार्च आयोजित किया जायेगा।

डोटासरा ने मंगलवार को आयोजित बैठक में भाग लेने आये राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण, निवर्ततान जिलाध्यक्षगण, अग्रिम संगठनों के प्रदेशाध्यक्षों को विरोध-प्रदर्शन और मार्च के लिये आवश्यक निर्देश दिये।

उन्होने कहा कि देश में बढ़ती मंहगाई के खिलाफ एवं पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी की मांग को लेकर प्रदेश कांग्रेस द्वारा किए जाने वाले आन्दोलन की रूपरेखा पर विचार-विमर्श कर प्रदेश कांग्रेस द्वारा सात जुलाई से 17 जुलाई तक चलने वाले अभियान को मूर्त रूप देकर जिम्मेदारियां प्रदान की गईं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि देश में मंहगाई बेलगाम हो गई है तथा आम आदमी को अपने परिवार के पालन-पोषण में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश में पेट्रोल एवं डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं जिस कारण देश में सभी आवश्यक वस्तुएं खाद्यान्न, सब्जियां, फल आम आदमी की पहुंच से दूर होते जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा