लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हिंसा को लेकर मंगलवार को भी संसद में मोदी सरकार को घेरेगी कांग्रेस

By भाषा | Updated: March 2, 2020 19:24 IST

लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी संसद के भीतर और बाहर दिल्ली हिंसा के मुद्दे को जोरशोर से उठाती रहेगी क्योंकि साजिश का पर्दाफाश करना उसका फर्ज है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली हिंसा को लेकर सोमवार को संसद के दोनों सदनों में जोरदार हंगामा हुआ कांग्रेस ने मंगलवार को भी इस विषय पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है।

दिल्ली हिंसा को लेकर सोमवार को संसद के दोनों सदनों में जोरदार हंगामा करने वाली कांग्रेस ने मंगलवार को भी इस विषय पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि जब तक सरकार इस मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार नहीं होती तब तक वह सदन में इसे उठाती रहेगी।

लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी संसद के भीतर और बाहर दिल्ली हिंसा के मुद्दे को जोरशोर से उठाती रहेगी क्योंकि साजिश का पर्दाफाश करना उसका फर्ज है। उन्होंने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘दिल्ली में हिंसा हुई है और बहुत सारे लोगों की मौत हुई है और अभी भी लाशें मिल रही हैं। देश और विदेश में इसकी चर्चा हो रही है। ऐसे में हमने कार्य मंत्रणा समिति (बीएसी) की बैठक में मांग की थी कि सदन में इस मुद्दे को उठाने का मौका मिलना चाहिए।’’

चौधरी ने कहा, ‘‘हमारी यह मांग भी थी कि कौन जिम्मेदार है और किसी गलती से यह हुआ है, इस पर सदन में चर्चा होनी चाहिए। इसी वजह से हमने इस मुद्दे को बार-बार उठाने की कोशिश की। लेकिन सत्तापक्ष की तरफ से बहाना बनाकर हमें अपनी बात रखने का मौका नहीं दिया गया है।’’

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद ने कहा, ‘‘ दिल्ली में तीन दिनों तक दंगे होते रहे। केंद्र सरकार के किसी मंत्री को न तो बयान देते औेर न ही किसी जगह का दौरा करते देखा गया। इसके कारण पुलिस भी देखती रही। इसकी फुटेज देखने के बाद रोंगटे खड़े हो जाते हैं कि क्या प्रशासन ऐसे भी काम करता है।’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘भड़काऊ भाषण भी भाजपा के नेताओं ने खुद दिए। इसका मतलब कि इन दंगों के पीछे केंद्र सरकार खुद थी।’’ आजाद ने कहा कि हमने नोटिस दिया है और दोनों सदनों में इसकी चर्चा होनी चाहिए।

दरअसल, पिछले दिनों दिल्ली में हुई हिंसा के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कांग्रेस एवं कुछ अन्य विपक्षी दलों ने सोमवार को संसद में भारी हंगामा किया तथा लोकसभा में हंगामे के दौरान एक बार सत्तापक्ष एवं विपक्ष के कुछ सदस्यों के बीच धक्का मुक्की भी हुई। हंगामे के कारण लोकसभा को तीन बार और राज्यसभा को एक बार के स्थगन के बाद पूरे दिन के लिए स्थगित कर दिया गया। 

टॅग्स :बजटसंसदकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए