लाइव न्यूज़ :

बिहार में किए जा रहे मंत्रिमंडल के विस्तार में कांग्रेस को नहीं मिलेगी जगह

By एस पी सिन्हा | Updated: June 15, 2023 17:25 IST

कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने कहा है कि कांग्रेस विधायकों को मंत्री बनने के लिए अभी और इंतजार करना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस विधायक दल के नेता ने कहा है कि कांग्रेस विधायकों को मंत्री बनने के लिए अभी इंतजार करना होगाउन्होंने स्पष्ट कहा कि शुक्रवार को होने वाले कैबिनेट विस्तार में कांग्रेस विधायकों को जगह नहीं मिलेगीशकील अहमद खान ने कहा कि 23 जून को बैठक के बाद होने वाले कैबिनेट विस्तार में ही कांग्रेस शामिल होगी

पटना: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा शुक्रवार को किए जा रहे मंत्रिमंडल के विस्तार में जदयू विधायक रत्नेश सदा के अलावे कोई और मंत्री शपथ नही लेगा। मंत्रिमंडल के विस्तार में कांग्रेस की तरफ से कोई भी विधायक मंत्री बनने वाला नहीं है। कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने कहा है कि कांग्रेस विधायकों को मंत्री बनने के लिए अभी और इंतजार करना होगा।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि शुक्रवार को होने वाले कैबिनेट विस्तार में कांग्रेस विधायकों को जगह नहीं मिलेगी। कल सिर्फ और सिर्फ जदयू के विधायक ही मंत्री पद की शपथ लेंगे। शकील अहमद खान ने कहा कि 23 जून को बैठक के बाद होने वाले कैबिनेट विस्तार में ही कांग्रेस शामिल होगी। 

उन्होंने कहा कि फिलहाल बिहार कांग्रेस का पूरा ध्यान विपक्षी एकता को लेकर होने वाली बैठक पर है। इसके साथ ही शकील अहमद खान ने भाजपा पर तीखा निशाना साधते हुए कहा कि अब जनता के हित में खेला की शुरुआत हो चुकी है। बिहार में बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर धरना और प्रदर्शन और बढ़ेगा। 

इसके साथ ही अमित शाह और जेपी नड्डा के बिहार आगमन पर शकील अहमद खान ने कहा कि ये दौरा उनका असफल होगा। उनके इस दौरे से किसी तरह का फायदा नहीं मिल पाएगा।

टॅग्स :बिहारमहागठबंधनकांग्रेसनीतीश कुमारजेडीयूआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव