लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस के भाजपा के ढोल पीटने से नहीं डरेगी : रमन भल्ला

By भाषा | Updated: December 7, 2020 20:30 IST

Open in App

जम्मू, सात दिसंबर कांग्रेस की जम्मू कश्मीर इकाई के वरिष्ठ नेता रमन भल्ला ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी भाजपा के ढोल पीटने से नहीं डरेगी और वह लोगों की इच्छाओं एवं अधिकारों से समझौता किये बगैर भगवा पार्टी की ‘गलत नीतियों’ के खिलाफ अपना संघर्ष जारी रखेगी।

उन्होंने भाजपा पर विकास के नाम पर जम्मू कश्मीर के लोगों को अनदेखा करने का आरोप लगाया और दावा किया कि यह पार्टी अपने राजनीतिक एजेंडे को लागू करने का काम कर रही है जो ‘विभाजनकारी एवं जन-विरोधी’ है तथा उससे जम्मू कश्मीर समेत देशभर में अशांति पैदा हो गयी है।

पूर्व मंत्री भल्ला की टिप्पणी ऐसे समय आयी जब एक दिन पहले ही भाजपा प्रवक्ता शहनवाज हुसैन ने कांग्रेस पर करारा प्रहार किया और यह मृतप्राय है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने कहा, ‘‘ हमारी पार्टी भाजपा के कांग्रेस विरोधी ढोल पीटने से डरेगी नहीं बल्कि लोगों के अधिकारों के लिए संघर्ष करने के अपने संकल्प को और मजबूत करेगी। लोग अहसास कर चुके हैं भाजपा ने केंद्र और पिछले जम्मू कश्मीर राज्य में सत्ता संभालने के बाद क्या किया और कैसे उसने चुनावी फायदे के लिए उन्हें धकियाया। ’’

जम्मू में आर एस पुरा इलाके में पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में रैलियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस धर्मनिरपेक्षता में यकीन करती है और उसने हमेशा समान विकास को बढ़ावा दिया है।

लोगों से ‘घृणा की राजनीति’ को खारिज करने की अपील करते हुए भल्ला ने इस बात पर बल दिया कि कांग्रेस विकास, शांति और आम लोगों की तरक्की के लिए ‘गारंटी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर