लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस पंजाब विधानसभा चुनाव अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में लड़ेगी : रावत

By भाषा | Updated: August 25, 2021 19:53 IST

Open in App

अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) के महासचिव हरीश रावत ने बुधवार को कहा कि अगले साल होने वाला पंजाब विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। रावत ने मुख्यमंत्री को पद से हटाए जाने की इच्छा रखने वाले चार मंत्रियों से देहरादून में मुलाकात की। पंजाब के मंत्रियों-तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, सुखबिंदर सिंह सरकारिया, सुखजिंदर सिंह रंधावा और चरणजीत सिंह चन्नी के अलावा कई कांग्रेस विधायकों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री को हटाने जाने की मांग करते हुए कहा था कि वह कुछ प्रमुख चुनावी वादों को पूरा करने में विफल रहे। रावत एआईसीसी में पंजाब मामलों के प्रभारी भी हैं और उनकी इस घोषणा को असंतुष्ट नेताओं के लिए झटका के तौर पर देखा जा रहा है।रावत ने देहरादून में संवाददाताओं से कहा कि पंजाब में अमरिंदर सिंह नीत सरकार और आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत की संभावनाओं को लेकर कोई खतरा नहीं है। रावत ने देहरादून के एक होटल में पंजाब के मंत्रियों और तीन विधायकों से मिलने से पहले कहा, "हम 2022 में (पंजाब में) चुनाव अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में लड़ेंगे।" कांग्रेस नेताओं से मुलाकात के बाद रावत ने कहा कि उन लोगों ने उनसे कहा कि वे किसी एक व्यक्ति के खिलाफ नहीं हैं बल्कि वे विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत की संभावनाओं को लेकर चिंतित हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत