लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री की देश को ‘बांटने’ वाली विचारधारा के खिलाफ कांग्रेस लड़ती रहेगी : राहुल

By भाषा | Updated: August 10, 2021 15:55 IST

Open in App

श्रीनगर, 10 अगस्त कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि वह और उनकी पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ''भारत को बांटने वाली विचारधारा'' के खिलाफ लड़ना जारी रखेगी। उन्होंने दावा किया कि विपक्ष को संसद में कृषि कानूनों , जासूसी, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने न केवल जम्मू कश्मीर पर बल्कि पूरे देश पर हमला किया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने यहां पार्टी के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मैं नरेंद्र मोदी के खिलाफ लड़ता हूं और हम उनकी विभाजनकारी विचारधारा, भारत को बांटने वाली विचारधारा के खिलाफ लड़ना जारी रखेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें संसद में कृषि कानूनों, पेगासस (जासूसी विवाद), भ्रष्टाचार, राफेल (सौदा) और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर बोलने की अनुमति नहीं दी गयी।’’ गांधी ने कहा कि यह ‘‘हमला’’ न केवल जम्मू कश्मीर पर बल्कि तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल पर भी हुआ है। उन्होंने कहा, ‘‘यह भारत के विचार पर हमला है। शेष भारत में जहां प्रत्यक्ष हमला हुआ है, जम्मू कश्मीर में यह अप्रत्यक्ष है।’’

गांधी ने आरोप लगाया कि देश में मीडिया को दबाया जा रहा है और उसे अपना काम नहीं करने दिया जा रहा है। गांधी ने कहा, ‘‘उन्हें (मीडिया) रिपोर्ट करने के दौरान हमेशा डर लगता है, क्योंकि उनकी नौकरी दांव पर है।’’

कांग्रेस नेता ने कहा कि उनकी लड़ाई किसी व्यक्ति या बेरोजगारी, भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों के खिलाफ नहीं है, बल्कि यह नफरत और भय के खिलाफ है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं नफरत और डर के खिलाफ लड़ता हूं। कांग्रेस और अन्य दलों के बीच अंतर यह है कि हम किसी से नफरत नहीं करते हैं और हम हिंसा में विश्वास नहीं करते हैं। कांग्रेस शांति और प्रेम की समर्थक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर