लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: यूपी में 11 सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस, सपा प्रमुख अखिलेश ने की घोषणा, गठबंधन का ऐलान किया

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: January 27, 2024 13:42 IST

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन की घोषणा कर दी है। सपा प्रमुख ने कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में 11 सीटें देने का ऐलान किया है।

Open in App
ठळक मुद्देअखिलेश यादव ने कांग्रेस के साथ गठबंधन की घोषणा कर दी हैकांग्रेस को उत्तर प्रदेश में 11 सीटें देने का ऐलान किया जयंत चौधरी की राष्ट्रीय लोक दल के साथ पहले ही कर चुके हैं गठबंधन

UP Lok Sabha Elections 2024:  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन की घोषणा कर दी है। सपा प्रमुख ने कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में 11 सीटें देने का ऐलान किया है।

अखिलेश यादव ने एक्स पर गठबंधन की घोषणा करते हुए कहा, "कांग्रेस के साथ 11 मज़बूत सीटों से हमारे सौहार्दपूर्ण गठबंधन की अच्छी शुरुआत हो रही है… ये सिलसिला जीत के समीकरण के साथ और भी आगे बढ़ेगा। ‘इंडिया’ की टीम और ‘पीडीए’ की रणनीति इतिहास बदल देगी।"

इससे पहले अखिलेश यादव ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए जयंत चौधरी की राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) के साथ समाजवादी पार्टी (एसपी) के गठबंधन की घोषणा कर चुके हैं। अखिलेश यादव ने जयंत को 7 सीट देने का ऐलान किया था।

समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव ने पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक (पीडीए) के नारे को प्रमुखता दी है। साथ ही  मुलायम सिंह की तर्ज पर अखिलेश यादव ने ब्राह्मण समाज को पार्टी से जोड़ने पर ध्यान दिया है। 

अखिलेश यादव की ये घोषणा ऐसे समय में सामने आई है जब बिहार में विपक्षी दलों को गठबंधन ‘इंडिया’ में दरार की खबरें आ रही हैं।  जदयू प्रमुख और बिहार के सीएम नीतीश कुमार अपने विधायकों से मिल रहे हैं।  राज्य में महागठबंधन सरकार में शामिल कांग्रेस ने मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर मुख्यमंत्री से स्पष्टीकरण मांगा है। दरअसल कयास हैं कि नीतीश कुमार एक बार फिर से बीजेपी के साथ जा सकते हैं। नीतीश मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर बीजेपी के सहयोग से एक बार फिप सरकार बना सकते हैं।     

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024उत्तर प्रदेशकांग्रेससमाजवादी पार्टीअखिलेश यादवइंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो