लाइव न्यूज़ :

कमलनाथ सरकार के एक साल पूरा होने पर कांग्रेस मनाएगी जश्न, तैयारियां हुईं शुरू

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 9, 2019 07:35 IST

मध्य प्रदेश: कांग्रेस मीडिया के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि सरकार ने वचन पत्र में किए गए 110 से अधिक वादों को पूरा किया है. एक वर्ष पूरा होने पर, राज्य के लोगों को सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया जाएगा.

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार के एक साल पूरा होने पर कांग्रेस जश्न मनाएगी. कांग्रेस ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी है. पार्टी द्वारा राजधानी में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें सरकार द्वारा पूरे किए वादों के बारे में जनता को बताया जाएगा.

मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार के एक साल पूरा होने पर कांग्रेस जश्न मनाएगी. कांग्रेस ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी है. पार्टी द्वारा राजधानी में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें सरकार द्वारा पूरे किए वादों के बारे में जनता को बताया जाएगा. मध्यप्रदेश कांग्रेस ने कमलनाथ सरकार क एक साल पूरा होने पर जश्न मनाने की तैयारी शुरू कर दी है. 

पार्टी द्वारा राजधानी में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें सरकार द्वारा पूरे किए गए वादों के बरे में जानकारी भी दी जाएगी. इस कार्यक्रम में पार्टी के केंद्रीय नेताओं को भी बुलाया जा सकता है. इस दौरान पार्टी विजन डाक्यूमेंट 2025 भी जारी करेगी. इसमें पार्टी क्षेत्र वार कामकाज के बारे में बताएगी. सरकार बुनियादी ढांचे, उद्योगों, शिक्षा, रोजगार सृजन और सुरक्षा सहित दृष्टि दस्तावेज में क्षेत्रवार प्राथमिकताओं पर ध्यान केंद्रित करेगी.

कांग्रेस मीडिया के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि सरकार ने वचन पत्र में किए गए 110 से अधिक वादों को पूरा किया है. एक वर्ष पूरा होने पर, राज्य के लोगों को सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया जाएगा. सरकार द्वारा पूरे किए गए वादों में से मुख्य रूप से वे हैं, जिनमें बहुत अधिक धन की आवश्यकता नहीं थी क्योंकि सरकार आर्थित तंगी से जूझ रही है.

विजय दिवस के रूप में मनेगा एक साल

जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा का कहना है कि सरकार के एक साल पूरा होने पर कांग्रेस विजय दिवस मनाएगी. उनका दावा है कि पिछले 1 साल में उनकी सरकार ने हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए जनहित के फैसले लिए हैं. उन्होने कहा कि जनहित के फैसलों से प्रदेश में खुशहाली आई है. शर्मा ने ये भी कहा कि भाजपा की पिछली सरकार ने खाली खजाना छोड़ा था, बावजूद इसके मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनकी सरकार अपने वादों को पूरा करने में कामयाब हो रही है.

टॅग्स :कमलनाथकांग्रेसमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए