लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने भाजपा के शासन को बताया ‘लंका का मॉडल’,लगाया आरोप

By भाषा | Updated: November 13, 2018 02:49 IST

कांग्रेस ने सोमवार को अपनी पार्टी के शासन की तुलना रामराज्य के ‘‘अयोध्या मॉडल’’ तथा भाजपा की तुलना रावण के शासन वाले ‘‘लंका मॉडल’’ से की। 

Open in App

 कांग्रेस ने सोमवार को अपनी पार्टी के शासन की तुलना रामराज्य के ‘‘अयोध्या मॉडल’’ तथा भाजपा की तुलना रावण के शासन वाले ‘‘लंका मॉडल’’ से की। भाजपा शासन के मॉडल पर हमला करते हुए कांग्रेस के प्रवक्ता शक्ति सिंह गोहिल ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘एक शासन व्यवस्था लंका के रावण की थी, जिसे सोने की नगरी कहा जाता था।’’ 

उन्होंने कहा कि रावण की लंका में शासन के करीबी लोगों के पास सब कुछ था। उनके महल बड़े थे और सोने के थे। दूर से देखो तो नगरी सोने की लगेगी। पर नजदीक जाकर देखो तो रावण का भाई (विभीषण) भी यदि सच बोले तो उसकी बात को नहीं माना जाता था।

उन्होंने दावा कि भाजपा के शासन का मॉडल ऐसा ही है जिसमें दूर से सब ठीक दिखाई देता है तथा सिर्फ अपने ही लोगों को फायदा पहुंचाया जाता है।

उन्होंने राम राज्य का परोक्ष उल्लेख करते हुए कहा कि दूसरा अयोध्या का शासन मॉडल है। वह नगरी सोने की नहीं थी। किंतु यदि एक गरीब धोबी कुछ बोलता है तो उसकी बात राजा के कान तक पहुंचती है और राजा उसका पालन करता है। वह अयोध्या का शासन मॉडल है।

कांग्रेस के शासन मॉडल की विशेषता बताते हुए गोहिल ने बताया कि ‘‘हम सोने की नगरी भोपाल को बनाने का वचन नहीं देंगे। हमारे चहेते लोग समृद्ध हो जाएं, हम नहीं कहेंगे। पर हम कहते हैं कि मध्यप्रदेश में जनता के आशीर्वाद से कांग्रेस की सरकार बनेगी। वह चंद चहेतों के लिए नहीं होगी।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी यही कोशिश है कि यहां पर सच बोलने वाला सम्मानित होगा और उसकी आवाज भी सुनी जाएगी।’’ 

भाजपा को जुमलेबाज करार देते हुए गोहिल ने कहा कि हमारी सरकार में भ्रष्टाचार के नाम पर व्यापमं नहीं होगा। पारदर्शिता होगी। यह हमारा वचन है। 

टॅग्स :कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील