लाइव न्यूज़ :

बिहार कांग्रेस में कलह तेज, टिकट बंटवारे में घोटाला, शक्ति सिंह गोहिल और प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा पर कार्रवाई की मांग

By एस पी सिन्हा | Updated: December 14, 2020 18:51 IST

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस में कलह तेज है. पटना में बैठक के दौरान नेताओं ने कहा कि चारों कार्यकारी अध्यक्ष पर सोनिया गांधी कार्रवाई करें. 

Open in App
ठळक मुद्देबिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस, राजद और वाम दल मिलकर चुनाव लड़े थे.कांग्रेस ने 70 सीट पर चुनाव लड़ा, लेकिन 19 सीट पर जीत मिली.

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद कांग्रेस के अंदर अब सियासी घमासान बढ़ता दिख रहा है. चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद पार्टी का कलह सतह पर आ गया है.

टिकट बंटवारे में घोटाले के आरोप लगाकर कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष सहित चारों कार्यकारी अध्यक्ष को जिम्मेदार ठहराते हुए इनपर कार्रवाई की मांग की है. चुनाव में उम्मीद के मुताबिक सीटें नहीं लाने के बाद लगातार बिहार कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल और प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा के खिलाफ विरोधी खेमे के नेता आवाज उठाते रहे, राष्ट्रीय नेतृत्व से बिहार के अंदर बड़ा सांगठनिक बदलाव करने की मांग करते रहे, लेकिन बिहार की तरफ ज्यादा ध्यान नहीं दिया.

कांग्रेस के विक्षुब्ध नेताओं ने चुनाव में हुई पराजय के कारण और इसके निदान पर परिचर्चा आयोजित की. जिसमें कई प्रस्ताव पारित किए. बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक जनार्दन शर्मा ने की. पार्टी प्रवक्ता प्रभात कुमार ने परिचर्चा में कहा कि 70 में 27 सीटें ऐसी रही, जिसमें गैर कांग्रेसी या बाहरी व्यक्ति को टिकट दिए गए.

घोटालेबाजों पर कार्रवाई होगी तभी कांग्रेस भविष्य में मजबूती से उभरेगी

राजकुमार राजन ने कहा कि टिकट बंटवारे के घोटालेबाजों पर कार्रवाई होगी तभी कांग्रेस भविष्य में मजबूती से उभरेगी. जबकि अजय सिंह टुन्ना ने कहा किसानों के आंदोलन, गिरती विधि-व्यवस्था के खिलाफ पंचायत स्तर पर आंदोलन करना चाहिए. वर्तमान नेतृत्व में ऐसा होना संभव नहीं दिखता.

जनार्दन शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की पराजय के बाद 2019 में राहुल गांधी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. उसी तर्ज पर लखीसराय जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह ने जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफा कर दिया है. शर्मा ने मांग की कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और चारों कार्यकारी अध्यक्ष को भी हार की जिम्मेदारी लेते हुए अपना इस्तीफा देना चाहिए. बैठक में राहुल गांधी अविलंब अध्यक्ष पद संभालने की मांग की गई. 

इसतरह से अब बिहार में नेतृत्व परिवर्तन के लिए कांग्रेस के विरोधी खेमे के नेताओं ने गोलबंदी शुरू कर दी है. बिहार में चुनाव नतीजे सामने आने के बाद एक-एक कर कई बडे़ नेताओं ने प्रदेश नेतृत्व और प्रभारी की कार्यशैली पर सवाल खडे़ किए हैं.

पुराने कांग्रेसी अनिल शर्मा, चंदन बागची और हरखू झा ने हार का ठीकरा प्रभारी और प्रदेश नेतृत्व की गलत नीतियों के ऊपर फोड़ा है. वहीं कुछ दिनों पहले तारीक अनवर भी प्रदेश के संगठन में बडे बदलाव की मांग कर चुके हैं. जबकि विधानसभा चुनाव के पहले निलंबन मुक्त किए गए शकील अहमद भी विरोधी खेमे का साथ दे रहे हैं.

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020पटनाकांग्रेसआरजेडीसीपीआईएमतेजस्वी यादवसोनिया गाँधीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए