लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने केरल में महिलाओं के उत्पीड़न को लेकर सत्तारूढ़ वाममोर्चा पर साधा निशाना

By भाषा | Updated: September 3, 2021 18:14 IST

Open in App

कांग्रेस ने केरल की वाममोर्चा सरकार को निशाना बनाने के लिए पुलिस के विरूद्ध भाकपा नेता अन्नी राजा के बयान का शुक्रवार को इस्तेमाल किया और आरोप लगाया कि जब महिलाओं के विरूद्ध उत्पीड़न बढ़ रहे हैं, मुख्यमंत्री पिनराई विजय के अंतर्गत आना वाला पुलिस महकमा मूकदर्शक बना है। अन्नी राजा ने बुधवार को दिल्ली में आरोप लगाया था कि पुलिस की निष्क्रियता केरल में महिलाओं के विरूद्ध उत्पीड़न की घटनाओं में वृद्धि के लिए जिम्मेदार है। उन्होंने यह भी कहा था कि उन्हें संदेह है कि महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों पर पुलिस की निष्क्रियता की वजह महकमे में ‘आरएसएस गैंग’ की उपस्थिति है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी(भाकपा) केरल में सत्तारूढ़ वाममोर्चा की घटक है। अन्नी राजा, भाकपा महासचिव डी राजा की पत्नी हैं। इस मुद्दे पर सरकार पर प्रहार करते हुए विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीशन ने दावा किया कि पुलिस महिलाओं द्वारा दर्ज शिकायतों पर कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने कोझिकोड में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ राज्य में जब महिलाओं का उत्पीड़न बढ़ रहा है तो पुलिस मूकदर्शक बनी है। ’’ सतीशन ने कहा कि अन्नी राजा द्वारा लगाये गये आरोप गंभीर हैं तथा वह मुख्यमंत्री से इस पर गौर करने की अपील करते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ उन्होंने आरोप लगाया है कि केरल पुलिस में आरएसएस गैंग है।’’ वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के मुरलीधरन एवं रमेश चेन्निथला ने भी इस मुद्दे को लेकर सरकार पर निशाना साधा । चेन्निथला ने कहा कि केरल में पुलिस ‘जनद्रोह पुलिस’ बन गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो