लाइव न्यूज़ :

Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना, पीएम मोदी से माफी मांगने को कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 24, 2022 20:54 IST

Ankita Bhandari Murder Case: कांग्रेस पार्टी की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि इस मामले के आरोपी पुलकित आर्य और उसके पिता विनोद आर्य को भाजपा से निष्कासित किया जाना ‘चुनिंदा ढंग से की गई दिखावे की कार्रवाई है।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा, उत्तराखंड की बेटी अंकिता की निर्मम हत्या की गई और यह सब राजनीतिक संरक्षण के चलते हुआकांग्रेस ने कहा - इस मामले ने भाजपा के चाल, चरित्र और चेहरे को एक बार फिर से बेनकाब कर दिया हैकहा- आरोपी पुलकित आर्य और उसके पिता विनोद आर्य को भाजपा से निष्कासित किया जाना दिखावे की कार्रवाई

नई दिल्ली:कांग्रेस ने उत्तराखंड में अंकिता भंडारी नामक लड़की की कथित तौर पर हत्या किए जाने के मामले को लेकर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को माफी मांगनी चाहिए। 

पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने यह भी कहा कि इस मामले के आरोपी पुलकित आर्य और उसके पिता विनोद आर्य को भाजपा से निष्कासित किया जाना ‘चुनिंदा ढंग से की गई दिखावे की कार्रवाई है’, क्योंकि सत्तारूढ़ पार्टी को उन सभी नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए, जिन पर महिला विरोधी अपराध के आरोप हैं। 

उन्होंने कहा, ‘‘उत्तराखंड की बेटी अंकिता की निर्मम हत्या की गई और यह सब राजनीतिक संरक्षण के चलते हुआ है। इस मामले ने भाजपा के चाल, चरित्र और चेहरे को एक बार फिर से बेनकाब कर दिया है।’’ 

सुप्रिया ने उत्तर प्रदेश के चिन्मयानंद और कुलदीप सेंगर से जुड़े मामलों तथा भाजपा नेताओं से संबंधित कुछ अन्य मामलों का हवाला देते हुए सवाल किया कि आखिर भाजपा नेताओं को क्यों लगता है कि वे महिलाओं के खिलाफ अपराध करके बच जाएंगे? 

उन्होंने कहा, ‘‘अंकिता के मामले को लेकर जन आक्रोश दिखा, उसके बाद भाजपा जागी और कुछ कार्रवाई हुई है। लेकिन मेरा अपना मानना है कि यह सेलेक्टिव कार्रवाई है। अगर कार्रवाई करनी है, तो अपने तमाम विधायकों और सांसदों को बर्खास्त करिए, जिन पर महिला विरोधी अपराध के आरोप हैं।’’ 

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, ‘‘भाजपा की महिला नेता कहां हैं? प्रधानमंत्री मोदी देश से माफी कब मांगेंगे? मोदी जी, आप लाल किले की प्राचीर से बोलते हैं कि महिलाओं का सम्मान होना चाहिए, तो जब आपके लोग ऐसा काम कर रहे हैं, तो आप इस देश से माफी कब मांगिएगा?’’ 

उन्होंने दावा किया, ‘‘जब अंकिता के साथ यह सब हुआ तो स्मृति ईरानी जी सोशल मीडिया पर अपनी रसोई की तस्वीर दिखाकर कहती हैं, ‘क्या पक रहा है’? यह असंवेदनशीलता है। उन्हें इस्तीफा देना चाहिए या प्रधानमंत्री उन्हें बर्खास्त करें।’’’ 

उत्तराखंड के पौड़ी जिले के यमकेश्वर क्षेत्र में एक रिजॉर्ट से पांच दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई 19 वर्षीया अंकिता भंडारी का शव एक नहर से बरामद हुआ है। उसकी हत्या के आरोप में शुक्रवार को एक भाजपा नेता के रिजॉर्ट संचालक पुत्र और उसके दो अन्य कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया था। पौड़ी के श्रीकोट की रहने वाली अंकिता भोगपुर क्षेत्र में वनतारा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करती थी और 19 सितंबर से लापता थी।

(कॉपी भाषा एजेंसी)

टॅग्स :कांग्रेसनरेंद्र मोदीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप