लाइव न्यूज़ :

पंजाब नगर निगम चुनाव में BJP का सफाया, कांग्रेस की बंपर जीत

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 18, 2017 14:38 IST

गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी की सरकार बनना लगभग तय माना जा रहा है.

Open in App

जहां एक तरफ गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार बनना लगभग तय माना जा रहा है वहीं पंजाब में हुए निगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने बीजेपी का सफाया कर दिया है।

दरअसल, रविवार को पंजाब के अमृतसर, जालंधर और पटियाला में नगर निगम चुनाव कराए गए थे, जिनकी मतगणना रविवार को ही देर शाम की गई है। इन तीनों पालिका चुनावों में कांग्रेस ने बाजी मार ली है। 

वहीं, अमृतसर नगर निगम की 85 सीटों में से कांग्रेस ने 69 पर कब्जा जमाया है, जबकि बीजेपी को 6 और अकाली दल को 6 सीटों पर ही विजय प्राप्त हुई है।  पटियाला नगर निगम की 60 सीटों में से 56 के नतीजे आए हैं, जोकि सभी कांग्रेस के खाते में गई हैं। इसी तरह जालंधर नगर निगम की 80 में से 77 सीटों के नतीजे आए, जिनमें से 66 कांग्रेस ने जीत हासिल की है। जालंधर में बीजेपी को 8 और अकाली दल को 4 सीटें मिली हैं, जबकि निर्दलीय उम्मीदवार 2 सीट पर विजयी रहे हैं।

वहीं इन चुनाव के नतीजे के बाद अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस की नीतियों पर जनता की स्पष्ट मुहर और विपक्ष के कुप्रचार की करारी हार बताया। उन्होंने एक बयान में कहा कि मैं पंजाब के लोगों को विपक्ष के दबाव के हथकंडे के आगे न झुकने के लिए बधाई देता हूं।

आपको बता दें कि इस चुनाव में मुख्य मुकाबला कांग्रेस, मुख्य विपक्ष आम आदमी पार्टी (आप) और शिरोमणि अकाली दल-भारतीय जनता पार्टी गठबंधन के बीच था। वहीं, पंजाब के सबसे बड़े शहर लुधियान के नगर निगम के लिए चुनाव नहीं हो सका क्योंकि यहां मतदाता सूची को अपडेट नहीं किया जा सका था।

टॅग्स :पंजाब निगर निगम चुनाव 2017कांग्रेसबीजेपीगुजरात विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2017गुजरात विधानसभा चुनाव 2017हिमाचल विधासभा चुनाव 2017हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2017
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप