लाइव न्यूज़ :

छात्रों पर बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस ने घेरा पुलिस अधीक्षक कार्यालय

By संजय परोहा | Updated: August 12, 2023 09:42 IST

विनय सक्सेना ने कहा की बर्बरता की सीमा को लांघ दिया है पुलिस प्रशासन ने हल्के बल प्रयोग से भी छात्रों को समझाया जा सकता था ,लेकिन हम कांग्रेसजनों को अंदेशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है यह सब प्रदेश की सत्ता इन अधिकारियों से ये अमानवीय कृत्य करा रही है।

Open in App
ठळक मुद्दे छात्रों के आंदोलन को ना कोई दवा सका है ना दवा सकेगा- लखन घनघोरियाआंदोलन के लिए मजबूर ना करें प्रशासन- अन्नू सिंहव्हील चैयर में पहुचे घायल NSUI नेता रघु तिवारी

लोकतंत्र में जन-आंदोलन केा कुचलना, आम जनमानस की अवाज केा दबाना, संवेदनशील विषयों पर सत्ता में बैठे लोगों का धृतराष्ट्र बनना, निश्चित ही ये स्वस्थ लोकतंत्र का परिचायक नहीं है।  

देशभक्ति जनसेवा का व्रत लेने वाले ही, जब सत्ता के इशारों पर कार्य करने लगें तो यह प्रतीत होने लगता है कि आप और आपका तंत्र किसी के इशारों पर चल रहा है।

नई षिक्षा नीति, बढ़ती बेरोजगारी, पटवारी भर्ती घोटाला, छात्र संघ चुनाव, परीक्षाओ में हुए घोटाले एंव रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन द्वारा पूर्व घोषित आंदोलन दिनांक 10 अगस्त 2023 दिन गुरूवार को रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय और कलेक्ट्रेट में किया जाना था, जिसमें NSUI के प्रदेश अध्यक्ष व अन्य महत्वपूर्ण पदाधिकारियों का शामिल होना तय था।

जबलपुर पुलिस प्रशासन के द्वारा पूर्व निर्धारित दोनो आंदोलन स्थल पर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के छात्र जायज मांगो को लेकर आंदोलन कर रहे , छात्रों पर बर्बरतापूर्ण लाठी चार्ज कर अमानवीय कृत्य किया है जिसमें भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रदेष अध्यक्ष श्री अभिषेक चौकसे सहित एक दर्जन से अधिक छात्र नेता गम्भीर रूप से घायल हुए हैं।

जो शहर की विभिन्न अस्पतालो में इलाजरत हैं और लगभग (50) से ज्यादा छात्रों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पतालों से रिलीफ कर दिया गया है।

इस बार बर्बरतापूर्ण कृत्य को लेकर शहर (जिला) कांग्रेस कमेटी के द्वारा सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसियों ने लाठीचार्ज में घायल छात्र नेताओं के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय को घेरा और शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री विधायक लखन घनघोरिया ने कहा कि निर्दोष छात्रों के ऊपर बर्बतापूर्ण लाठी चार्ज कर, नगर का शासन प्रशासन अपने प्रदेश के आकाओं को खुश करना चाहता है लेकिन वे इस बात को समझ लें कि छात्रों के आंदोलन को ना कभी कोई दवा सका है ना दवा सकेगा ।छात्रों के आंदोलन में दिशा बदलने की क्षमता होती है।

इसी क्रम में शहर (जिला) कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री जगत बहादुर सिंह "अन्नु" ने कहा कि तीन दिनों के अंदर वीडियो फुटेज में दिख रहे दोषी अधिकारियों,पुलिस कर्मियों पर एफ आई आर दर्ज हो और उन्हे निलम्बित करने की कार्यवाही नहीं की जाएगी तो कांग्रेस चरणबद्ध आंदोलन के लिए बाध्य होगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

अन्याय के खिलाफ कांग्रेस पार्टी हमेशा आंदोलन करेगी। प्रशासन हमें चरणबद्ध आंदोलन के लिए मजबूर ना करें । हमारे धैर्य को हमारी.कमजोरी समझने की गलती ना करे प्रशासन।

इसी क्रम में विधायक विनय सक्सेना ने कहा की बर्बरता की सीमा को लांघ दिया है पुलिस प्रशासन ने हल्के बल प्रयोग से भी छात्रों को समझाया जा सकता था ,लेकिन हम कांग्रेसजनों को अंदेशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है यह सब प्रदेश की सत्ता इन अधिकारियों से ये अमानवीय कृत्य करा रही है, प्रदेश सरकार के इशारों पर इतनी बर्बरता की जा रही है जिसे कांग्रेस पार्टी कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।

टॅग्स :जबलपुरNSUIकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील