लाइव न्यूज़ :

संसद में गतिरोध को लेकर कांग्रेस का मोदी सरकार पर पलटवार, कर दी ये बड़ी घोषणा

By भाषा | Updated: April 6, 2018 19:22 IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसद में गतिरोध के लिए विपक्षी दल को जिम्मेदार ठहराते हुए आज घोषणा की कि भाजपा सांसद 12 अप्रैल को इसके विरोध में अनशन करेंगे।

Open in App

नई दिल्ली, छह अप्रैलः कांग्रेस ने संसद में गतिरोध के लिए विपक्ष को जिम्मेदार ठहराने के सरकार के आरोपों पर पलटवार करते हुए आज कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता नौ अप्रैल को सभी राज्य एवं जिला मुख्यालयों पर विभिन्न मुद्दों पर भाजपा के ‘‘झूठों’’ को बेनकाब करने के लिए एक दिन का उपवास करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसद में गतिरोध के लिए विपक्षी दल को जिम्मेदार ठहराते हुए आज घोषणा की कि भाजपा सांसद 12 अप्रैल को इसके विरोध में अनशन करेंगे। यह भी पढेंः संसद में गतिरोध करके लोकतंत्र का गला घोंट रही है कांग्रेस, देशभर में अनशन करेंगे भाजपा सांसद: पीएम मोदी

भाजपा पर पलटवार करते हुए कांग्रेस ने कहा कि संसद में कामकाज नहीं होने के लिए सरकार ही जिम्मेदार है। पार्टी ने संसद में कामकाज नहीं होने के कारण राजग सांसदों द्वारा 23 दिन का वेतन नहीं लेने के कदम को ‘हथकंडा’ और ‘नौटंकी’ बताया। लोकसभा में कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने आज संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उनकी पार्टी ने राज्यसभा सभापति से मुलाकात कर उनसे अनुरोध किया कि सदन का सत्रावसान नहीं किया जाए ताकि इसे दो सप्ताह के लिए फिर से बुलाया जा सके। पार्टी ने कहा कि इस दौरान राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर चर्चा करवायी जाए जो हंगामे और अड़चनों के कारण नहीं हो सकी।

शर्मा ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने सभी राज्यों एवं जिला मुख्यालयों पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा देश में शांति, भाईचारा एवं सौहार्द्र को बढ़ावा देने के लिए उपवास करने की घोषणा की है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा एवं आरएसएस अपने ‘विभाजनकारी’ एजेंडे के तहत समाज में घृणा फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसे बेनकाब करेगी तथा पार्टी प्रमुख राहुल गांधी ने जनता से शांति एवं सौहार्द्र बनाये रखने की अपील की है।

संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार द्वारा कांग्रेस पर संसद में गतिरोध उत्पन्न करने के आरोप को खारिज करते हुए खड़गे ने कहा, ‘‘ऐसी झूठी बातें बोलना सरकार को शोभा नहीं देता। यदि वह अपनी विफलता और कमजोरियों को दूसरे के कंधे पर डालते हैं और देश की जनता के सामने अपनी छवि को बेहतर बनाने के लिए यदि झूठ बोलते हैं तो यह निंदनीय और शर्मनाक है।’’

खड़गे ने पीएनबी घोटाले के आरोपी नीरव मोदी एवं मेहुल चोकसी की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सीधी जान-पहचान होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वह बैंक घोटाले के मामले पर नियमों के तहत सदन में कार्य स्थगन प्रस्ताव के जरिये चर्चा करवाना चाहते थे और इसके लिए पार्टी ने नोटिस भी दिये थे।

कांग्रेस नेता ने आरोप कि सरकार और उसके सहयोगी लोकसभा को बाधित कर रहे थे। उन्होंने सवाल किया कि हंगामा और व्यवधान डाल रहे सदस्यों को निलंबित क्यों नहीं किया गया तथा अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा क्यों नहीं हुई? उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार एवं उसके सहयोगी ही व्यवधान उत्पन्न कर रहे थे और इसके लिए कांग्रेस पर दोषारोपण कर रहे हैं।

टॅग्स :इंडियन नेशनल काँग्रेसराहुल गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर