लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने लोकतंत्र को मजबूत व देश को अखंड रखा: गहलोत

By भाषा | Updated: August 20, 2021 15:02 IST

Open in App

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस ने देश में लोकतंत्र को मजबूत व देश को अखंड रखा है। देश में 70 साल में क्या हुआ यह सवाल उठाने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं पर एक तरह से निशाना साधते हुए उन्होंने यह कहा।गहलोत शुक्रवार को ‘सूचना तकनीक से सुशासन’ थीम पर राजस्थान इनोवेशन विज़न (राजीव-2021) के वर्चुअल कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।आजादी से पहले व आजादी के बाद देश के विकास में कांग्रेस नेताओं के योगदान व तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बलिदान को याद करते हुए मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि हमारे देश के उन महान नेताओं ने आजादी के पहले और आजादी के बाद भी त्याग किए, बलिदान किए, जेलों में बंद रहे तब जाकर आजादी मिली थी।उन्होंने कहा, ‘‘कहना बड़ा आसान है कि 70 साल में क्या किया? 70 साल में देश को एक रखा, अखंड रखा, लोकतंत्र को मजबूत रखा। पाकिस्तान की तरह यहां सैनिक शासन नहीं लगने दिया। इसलिए हमारे यहां सरकारें बनती हैं, बदलती हैं और वर्तमान सरकार बनी है तो भी इसलिए बनी है क्योंकि देश में लोकतंत्र की जड़ें मजबूत रही हैं।’’ गहलोत ने बिना किसी का नाम लिए कहा, ‘‘यह, लोग भूल जाते हैं।’’नयी पीढ़ी से इतिहास को जानने व उससे सीखने का आह्वान करते हुए गहलोत ने कहा, ‘‘इतिहास वही बना पाते हैं जो इतिहास को समझते हैं, इतिहास से सबक लेते हैं और उससे सीखते हैं और देश की महान परंपराओं को अंगीकार करते हैं।’’एक तरह से भाजपा नेताओं पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘बात तो करते हैं देश की महान परंपराओं की लेकिन व्यवहार में उनसे आलोचना भी सहन नहीं होती। आलोचना को देशद्रोह मान लिया जाता है। जिस रूप में देश चल रहा है उसकी चिंता भी हमें होनी चाहिए।’’गहलोत ने प्रधानमंत्री के रूप में राजीव गांधी द्वारा उठाए गए क्रांतिकारी कदमों का जिक्र करते हुए कहा कि राजीव गांधी ने जो सोच रखी वह इतिहास में दर्ज है।वहीं मुख्य वक्ता सैम पित्रोदा ने कहा कि आज अगर भारत वैश्विक रूप से अग्रणी स्थिति में है तो उसका मुख्य श्रेय राजीव गांधी को जाता है। पित्रोदा के अनुसार राजीव गांधी की सोच थी कि स्वास्थ्य प्रणाली, शिक्षा, न्याय व वित्तीय प्रणाली में ई-गर्वनेंस के जरिए सुधार किया जाए। पित्रोदा के अनुसार आधुनिक प्रौद्योगिकी व टूल के इस्तेमाल से उत्पादकता वास्तव में बढ़ी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए