लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हार पर कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व अब भी मौन, सिर्फ चाको के इस्तीफे से पार्टी की युवा ब्रिगेड संतुष्ट नहीं

By शीलेष शर्मा | Updated: February 15, 2020 08:35 IST

उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के लिए दिल्ली के परिणाम चौंकाने वाले नहीं थे. क्योंकि पार्टी अपने प्रदर्शन से पहले से ही वाकिफ थी. यही कारण है कि ना तो पार्टी ने पैसा खर्च किया और ना ही बड़े नेता प्रचार अभियान में उतरे. लेकिन युवा पीढ़ी पार्टी में कोहराम मचाएं हुए है.

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में शर्मनाक पराजय के बाद से ही कांग्रेस में आतंरिक कोहराम मचा हैभाजपा और आम आदमी पार्टी बैठकें कर हार-जीत पर मंथन कर रहे हैं

लगातार दूसरी बार दिल्ली में शर्मनाक पराजय के बाद से ही कांग्रेस में आतंरिक कोहराम मचा है, लेकिन पार्टी का शीर्ष नेतृत्व पूरी तरह मौन है. जहां भाजपा और आम आदमी पार्टी बैठकें कर हार-जीत पर मंथन कर रहे हैं लेकिन कांग्रेस में ऐसी कोई हलचल नहीं है.

उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के लिए दिल्ली के परिणाम चौंकाने वाले नहीं थे. क्योंकि पार्टी अपने प्रदर्शन से पहले से ही वाकिफ थी. यही कारण है कि ना तो पार्टी ने पैसा खर्च किया और ना ही बड़े नेता प्रचार अभियान में उतरे. लेकिन युवा पीढ़ी पार्टी में कोहराम मचाएं हुए है.

शर्मिष्ठा मुखर्जी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, सचिन पायलट सहित राहुल समर्थकों की बड़ी भीड़ पार्टी के बड़े नेताओं पर सवाल उठा रही है और पूछ रही है कि पार्टी क्या अब भी इससे बुरे होने का इंतजार कर रही है? इन युवा नेताओं के सवाल उठाने से एक बार फिर कांग्रेस में युवा बनाम बुजुर्ग की आग सुलगने लगी है.

हालांकि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पराजय के तुरंत बाद अपने विश्वास पात्र पी.सी. चाको को इस्तीफा देने की सलाह दी और इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया. इतना ही नहीं फौरी व्यवस्था के तौर पर शक्ति सिंह गोहिल को दिल्ली का प्रभार सौंप दिया गया. लेकिन पार्टी के युवा नेता इस से संतुष्ट नहीं है.

हालांकि माना जा रहा है कि 18 फरवरी के बाद जब शक्ति सिंह गोहिल अपना पदभार संभालंेगे इसके बाद चुनाव परिणामों की समीक्षा की जाएगी और प्रदेश में नई टीम का खाका तैयार किया जाएगा.

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020लोकमत समाचारकांग्रेसराहुल गांधीसोनिया गाँधीप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए