लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस के 10 में से 5 विधायकों से संपर्क नहीं, पार्टी ने मुकुल वासनिक को गोवा भेजा, दिग्विजय ने कहा- यह लोकतंत्र नहीं भाजपा का धन तंत्र है

By भाषा | Updated: July 11, 2022 07:06 IST

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव के सी वेणुगोपाल ने रविवार देर रात ट्वीट किया, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष ने सांसद मुकुल वासनिक को गोवा में ताजा राजनीतिक घटनाक्रम पर नजर रखने के लिए वहां जाने को कहा है।’’

Open in App
ठळक मुद्देगोवा के राजनीतिक घटनाक्रम पर पूछे जाने पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि देखना होगा कि कितने ईडी, आयकर का सामना कर रहे हैंगोवा में कांग्रेस के 11 में से पांच विधायकों से संपर्क नहीं हो पा रह हैकांग्रेस ने अपने दो विधायकों माइकल लोबो और पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत पर भाजपा के साथ मिलकर साजिश का आरोप लगाया

नयी दिल्लीः गोवा में कांग्रेस के 11 में से पांच विधायकों से संपर्क नहीं हो पाने के मद्देनजर पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी के वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक से राज्य में ‘‘ताजा राजनीतिक घटनाक्रम पर नजर रखने’’ के लिए रविवार को गोवा जाने को कहा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव के सी वेणुगोपाल ने रविवार देर रात ट्वीट किया, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष ने सांसद मुकुल वासनिक को गोवा में ताजा राजनीतिक घटनाक्रम पर नजर रखने के लिए वहां जाने को कहा है।’’

यह लोकतंत्र नहीं है, बल्कि भाजपा का ‘‘धन तंत्र’’ है

इस बीच, गोवा में कांग्रेस के कुछ विधायकों के सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की अटकलों के बीच, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने रविवार को आरोप लगाया कि यह लोकतंत्र नहीं है, बल्कि भाजपा का ‘‘धन तंत्र’’ है। उन्होंने आषाढ़ी एकादशी के अवसर पर सोलापुर जिले के पंढरपुर में भगवान विट्ठल की पूजा करने के बाद पुणे में पत्रकारों से यह कहा।

कांग्रेस के 11 विधायकों में से कुछ के भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने कहा कि इस बात की जांच करने की जरूरत है कि इनमें से कितने विधायक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और आयकर विभाग की जांच का सामना कर रहे हैं। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया, ‘‘यदि आप इसके बारे में जानते हैं, तो आपको पता चल जाएगा कि यह लोकतंत्र नहीं है, बल्कि यह भाजपा का धनतंत्र है।’’

माइकल लोबो और पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत पर भाजपा के साथ मिलकर साजिश रचने का आरोप

गोवा में विपक्षी दल कांग्रेस ने रविवार को बताया कि राज्य में उसके 11 में से पांच विधायकों से ‘‘संपर्क नहीं हो पा रहा है’’ और उसने अपने दो विधायकों माइकल लोबो और पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ मिलकर पार्टी के खिलाफ ‘‘साजिश’’ रचने का आरोप लगाया। कांग्रेस ने लोबो को गोवा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष (एलओपी) के पद से हटा दिया है। राज्य विधानसभा सत्र की पूर्व संध्या पर यह घोषणा करते हुए, कांग्रेस के गोवा डेस्क प्रभारी दिनेश गुंडू राव ने कहा कि लोबो और कामत के अलावा, पार्टी के तीन अन्य विधायकों से ‘‘संपर्क नहीं हो पा रहा है।’’ 

टॅग्स :Mukul Wasnikदिग्विजय सिंहगोवाgoa
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNational Herald case: सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज, दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया मामला

भारतगोवा जिला पंचायत चुनाव 2025ः 50 जिला पंचायतों पर 20 दिसंबर को चुनाव और 22 दिसंबर को मतगणना

भारत'सोनिया गांधी ने सत्ता का त्याग किया...': कर्नाटक में सिद्धारमैया के साथ सत्ता संघर्ष के बीच बोले डीके शिवकुमार

भारतकांग्रेस संकटः 2.5 साल फार्मूला?, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के बाद कर्नाटक में मुसीबत, वोक्कालिगा संत ने शिवकुमार का किया समर्थन

भारतये पूरा खेल हेरफेर किए गए EVM का है... कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह

भारत अधिक खबरें

भारतMahaparinirvan Diwas 2025: कहां से आया 'जय भीम' का नारा? जिसने दलित समाज में भरा नया जोश

भारतMahaparinirvan Diwas 2025: आज भी मिलिंद कॉलेज में संरक्षित है आंबेडकर की विरासत, जानें

भारतडॉ. आंबेडकर की पुण्यतिथि आज, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भारतIndiGo Crisis: लगातार फ्लाइट्स कैंसिल कर रहा इंडिगो, फिर कैसे बुक हो रहे टिकट, जानें

भारतIndigo Crisis: इंडिगो की उड़ानें रद्द होने के बीच रेलवे का बड़ा फैसला, यात्रियों के लिए 37 ट्रेनों में 116 कोच जोड़े गए