लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने पहले देश को बेचा, नेताओं को ‘भारत माता की जय’ बोलने में शर्म आती हैः योगी आदित्यनाथ

By भाषा | Updated: October 11, 2019 18:59 IST

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को ‘भारत माता की जय’ बोलने में शर्म आती है। ये लोग देश का गौरव बढ़ाने वालों का मजाक उड़ाते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के डीएनए में भ्रष्टाचार है-- कॉमनवेल्थ गेम्स से लेकर टू-जी घोटाला और फिर हरियाणा में जमीन घोटाला।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा में पूर्व की सरकार में कांग्रेस के दामाद ने गुरुग्राम, रोहतक व पंचकूला में करोड़ों की जमीन कौड़ियों के भाव खरीदी।योगी ने कहा कि कांग्रेस को राष्ट्रवाद, देश-दुनिया व विकास से मतलब नहीं है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। योगी शुक्रवार को जुलाना में भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को ‘भारत माता की जय’ बोलने में शर्म आती है। ये लोग देश का गौरव बढ़ाने वालों का मजाक उड़ाते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के डीएनए में भ्रष्टाचार है-- कॉमनवेल्थ गेम्स से लेकर टू-जी घोटाला और फिर हरियाणा में जमीन घोटाला।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में पूर्व की सरकार में कांग्रेस के दामाद ने गुरुग्राम, रोहतक व पंचकूला में करोड़ों की जमीन कौड़ियों के भाव खरीदी। योगी ने कहा कि कांग्रेस को राष्ट्रवाद, देश-दुनिया व विकास से मतलब नहीं है। उनका मतलब आतंकवाद, नक्लसवाद व परिवार से है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस चाहती है कि जम्मू में आतंकी घुसपैठ हो, मगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू के साथ पूरे देश का समान विकास चाहते हैं। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस ने पहले देश को बेचा। जब देश की सत्ता उसके हाथ से चली गई, तो इसके नेताओं ने अपनी पार्टी के टिकट बेचने शुरू कर दिए। पार्टी के नेता ही लगातार आरोप लगा रहे हैं कि कांग्रेस के नेताओं द्वारा टिकट बेचे गए हैं।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की हार को स्वीकार करते हुए उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस्तीफा दे दिया था, मगर चार महीने बीत जाने के बाद भी कांग्रेस के पास राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं है। कांग्रेस की हालत बिना पायलट के दिशाहीन गाड़ी जैसी हो गई है।

टॅग्स :हरियाणाहरियाणा विधानसभा चुनाव 2019कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)योगी आदित्यनाथमनोहर लाल खट्टरउत्तर प्रदेशरॉबर्ट वाड्रासोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप