लाइव न्यूज़ :

ऑक्सीजन पर राजनीति न करे कांग्रेस : राठौड़

By भाषा | Updated: April 29, 2021 23:00 IST

Open in App

जयपुर, 29 अप्रैल विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोरोना के खिलाफ जंग में हम राज्य सरकार के साथ हैं लेकिन कांग्रेस को इसको लेकर राजनीति बंद कर देनी चाहिए।

राठौड़ ने संवाददाताओं से ऑनलाइन बातचीत में कहा कि ऑक्सीजन पर राजनीति की बजाय राज्य की गहलोत सरकार को इसकी उपलब्धता सुनिश्चित करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते ही इससे संबंधित दवा,रेमडेसिवीर इंजेक्शन व ऑक्सीजन की कालाबाजारी हो रही है और नकली इंजेक्शन भी बाजार में आ चुके हैं, राज्य सरकार को इन पर अंकुश लगाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को जयपुर के एसएमएस अस्पताल को कोविड सेंटर में तब्दील करना चाहिए व अन्य मरीजों का इलाज जिला व अन्य अस्पतालों में करवाया जाए।

राठौड़ ने कहा कि राज्य में बेकाबू हो चुके कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए राज्य सरकार को 31 मई तक का प्लान बनाना चाहिए, जिसमें सभी तरह की मेडिकल आवश्यकताओं का जिक्र होना चाहिए और इसी योजना के आधार पर काम होना चाहिए।

भाजपा नेता ने कहा कि हमने भी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से बात करके राज्य में रेमडेसिविर और ऑक्सीजन उपलब्ध कराने की मांग रखी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए