लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 370 पर दिग्विजय के बयान पर कांग्रेस अपना रुख स्पष्ट करे: प्रसाद

By भाषा | Updated: June 13, 2021 16:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जून वरिष्ठ भाजपा नेता एवं केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के उस बयान पर कांग्रेस से अपना रुख स्पष्ट करने का कहा है जिसमें उन्होंने कथित रूप से यह कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के सत्ता से बाहर होने पर कांग्रेस अनुच्छेद-370 को समाप्त करने के फैसले पर ‘पुनर्विचार’ करेगी।

दिग्विजय के इस बयान के बाद शनिवार को विवाद पैदा हो गया था। सोशल मीडिया पर आए ऑडियो टेप के मुताबिक सिंह ने कथित तौर पर कहा था, ‘‘अनुच्छेद-370 को रद्द करना और जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा खत्म करना बहुत ही दुखी करने वाला फैसला है और कांग्रेस पार्टी संभवत: इस मामले को दोबारा देखेगी।’’

प्रसाद ने ट्वीट किया, ‘‘एक दिन से अधिक हो गया और कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व अनुच्छेद-370 पर चुप्पी साधे हुए है। क्या कांग्रेस अनुच्छेद-370 को बहाल करना चाहती है, जैसा कि दिग्विजय सिंह ने संकेत दिया है? चुप रहने का समय अब समाप्त हो चुका है। कृपया अपना रुख स्पष्ट करें।’’

दिग्विजय ने यह कथित बात ‘‘मोदी सरकार के सत्ता से जाने के बाद’’ इस मामले पर ‘‘आगे की योजना’’ के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में कही।

भाजपा ने इस मुद्दे पर सिंह और कांग्रेस के शीर्ष नेताओं पर हमला बोलते हुए उन पर ‘‘पाकिस्तान की भाषा बोलने’’ और ‘‘भारत के खिलाफ जहर उगलने’’ का आरोप लगाया है।

एक अन्य ट्वीट में प्रसाद ने कहा कि अनुच्छेद-370 निरस्त करते समय जम्मू -कश्मीर और लद्दाख में सुशासन बहाल करने का भाजपा ने वादा किया था। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के दूर-दराज क्षेत्रों में कोविड-19 के खिलाफ जिस रफ्तार से टीकाकरण चल रहा है, यह क्षेत्र में जनहित और सुशासन का संकेत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए