लाइव न्यूज़ :

यूपी में कांग्रेस को झटका, राजकुमारी रत्ना सिंह BJP में शामिल, पिता दिनेश सिंह थे इंदिरा सरकार में विदेश मंत्री

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 15, 2019 2:30 PM

रत्ना सिंह कांग्रेस के दिग्गज नेता और सांसद प्रमोद तिवारी की करीबी मानी जाती हैं। उत्तर प्रदेश में 11 विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। उसमें प्रतापगढ़ के गड़वारा विधानसभा भी है। योगी सरकार ने कांग्रेस में सेंधमारी की है। उपचुनाव से पहले कांग्रेस को एक झटका मिला। 

Open in App
ठळक मुद्देप्रतापगढ़ से पूर्व सांसद रत्ना सिंह भाजपा में शामिल हो गईं। रत्ना सिंह देश के पूर्व विदेश मंत्री दिनेश सिंह की पुत्री हैं।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रतापगढ़ में रैली को संबोधित किया। इस दौरान रत्ना सिंह ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

उत्तर प्रदेश उपचुनाव से पहले कांग्रेस का झटका पर झटका लग रहा है। प्रतापगढ़ से पूर्व सांसद रत्ना सिंह भाजपा में शामिल हो गईं। रत्ना सिंह देश के पूर्व विदेश मंत्री दिनेश सिंह की पुत्री हैं।

रत्ना सिंह कांग्रेस के दिग्गज नेता और सांसद प्रमोद तिवारी की करीबी मानी जाती हैं। उत्तर प्रदेश में 11 विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। उसमें प्रतापगढ़ के गड़वारा विधानसभा भी है। योगी सरकार ने कांग्रेस में सेंधमारी की है। उपचुनाव से पहले कांग्रेस को एक झटका मिला। 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रतापगढ़ में रैली को संबोधित किया। इस दौरान रत्ना सिंह ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रतापगढ़ के गड़वारा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपचुनाव में सहयोगी अपना दल के प्रत्याशी राजकुमार के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया। पूर्व सांसद रत्ना सिंह के साथ उनके पुत्र भुवन्यु सिंह भी शामिल हुए।

हालांकि पहले राजकुमारी रत्ना के बीजेपी में शामिल होने का कार्यक्रम लखनऊ में था, लेकिन इस बीच विधानसभा उपचुनाव की सरगर्मी बढ़ने से इसमें बदलाव किया गया। बता दें कि राजकुमारी रत्ना सिंह प्रतापगढ़ संसदीय सीट से 1996, 1999 और 2009 में सांसद रह चुकी हैं। 2014 और 2019 में लगातार उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा है।

रत्ना सिंह पूर्व विदेश मंत्री राजा दिनेश सिंह की पुत्री हैं। राजा दिनेश सिंह प्रतापगढ़ से चार बार सांसद रहे हैं। रत्ना का परिवार शुरू से ही कांग्रेसी रहा है। इनके परिवार में रामपाल सिंह कांग्रेस के संस्थापक सदस्य थे और पिता राजा दिनेश सिंह इंदिरा गांधी सरकार में विदेश मंत्री रहे। दिनेश सिंह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के बहुत करीबी थे। इसके चलते नेहरू-गांधी परिवार उनको बहुत महत्व देता था।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथप्रतापगढ़कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)प्रियंका गांधीसोनिया गाँधीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMeerut Father Daughter: दो वर्षीय बेटी की क्या गलती?, पिता सुलेमान ने गंग नहर में फेंका, सीसीटीवी कैमरे में पहचान, पहले भी 2 बेटियां हो चुकी हैं गायब, आखिर क्यों 3 बच्चियों पर कहर...

क्राइम अलर्टBadaun farmer bull death: फसल चर रहा था सांड, रखवाली कर रहा किसान भगाने गया, पटक-पटक कर मार डाला

भारतउत्तर प्रदेश: उपचुनाव में भी सपा-कांग्रेस गठबंधन बनाए रखने पर जोर, जल्दी ही दोनों दलों के बीच सीटों के बंटवारे पर होगी बातचीत

भारतपहले इंदिरा गांधी को कहा था "मदर ऑफ इंडिया", अब केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने दी सफाई

भारतMonsoon Come: थोड़ा इंतजार... 19 जून के बाद मिलने लगेगी गर्मी से राहत

भारत अधिक खबरें

भारतबड़ा सवाल : कौन है नीट का नटवरलाल ?

भारतNCERT ने कक्षा 12 की राजनीति विज्ञान की पाठ्यपुस्तक में संशोधन किया, अयोध्या और गोधरा दंगों के संदर्भ को हटाया

भारतMumbai North West EVM Row: चुनाव अधिकारी ने ईवीएम को अनलॉक करने के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल के दावे से किया इनकार

भारतलोकसभा चुनाव के बाद अब राज्यसभा चुनाव में एनडीए देगी लालू यादव को पटखनी, मीसा भारती की सीट पर जमाएगी कब्जा

भारतप्रशांत किशोर ने बिहार के शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा- शिक्षा के नाम पर स्कूलों में केवल खिचड़ी बांटी जा रही है