लाइव न्यूज़ :

मंदिर में पूजा के दौरान गिरने से शशि थरूर गंभीर रूप से घायल, सिर में चोट, लगे 6 टांके

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 15, 2019 13:15 IST

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शशि थरूर तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। उन्होंने हाल ही में नामांकन पत्र भरने के साथ हलफनामा दायर करके उन्होंने अपनी संपत्ति 35 करोड़ रुपये से अधिक बताई है। 

Open in App

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शशि थरूर मंदिर में पूजा करने के दौरान गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। वो इतने ज्यादा जख्मी हुए हैं कि उन्हें इलाज के हॉस्पिटल में एडमिट करवाना पड़ा है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, केरल के तिरुवनंतपुरम में पूजा करने के दौरान उनको चोट लगी है। असल में वो मंदिर में अचानक गिर पड़े थे। अस्पताल में उनको इलाज के दौरान छह टाकें लगाए गए हैं। डॉक्टर के मुताबिक वो खतरे से बाहर हैं। 

खबरों के मुताबिक, शशि थरूर मंदिर में तुलाभरम पूजा कर रहे थे। जिसमें वो खुद को एक तराजू में रखकर दूसरे साइड वाले तराजू में फल और मिठाइयां रखकर तौल रहे थे। इसी दौरान वो गिर गए थे। इस पूजा में अपने वजन के बराबर मंदिर में प्रसाद चढ़ाया जाता है।

 

तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शशि थरूर तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। उन्होंने हाल ही में नामांकन पत्र भरने के साथ हलफनामा दायर करके उन्होंने अपनी संपत्ति 35 करोड़ रुपये से अधिक बताई है।    

पूर्व केन्द्रीय मंत्री थरूर ने कुल 34 करोड़ 22 हजार 585 रुपये की चल संपत्ति जबकि एक करोड़ रुपये की अचल संपत्ति घोषित की। वह इस सीट से फिर से चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर 23 अप्रैल को मतदान होना है। 

शशि थरूर के पास कितनी संपत्ति 

हलफनामे के अनुसार, वर्ष 2017-18 की उनकी कुल आय तीन करोड़ 66 लाख 21 हजार 978 रुपये है। उन्होंने कंपनी शेयर, बांड और म्युचुअल फंड में 15 करोड़ रुपये निवेश किये हैं। हलफनामे के अनुसार, उनके पास दो कारें हैं और उन्होंने अपने पास 25 हजार रुपये की नकदी की जिक्र किया। हलफनामे में कहा गया कि थरूर के देश-विदेश के विभिन्न बैंक खातों में 5.88 करोड़ रुपये से अधिक जमा हैं।

टॅग्स :शशि थरूरकांग्रेसकेरलतिरुवनंतपुरम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए