लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने ट्वीट करके भारतीय संविधान की प्रस्तावना की गलत कॉपी शेयर की, जेपी नड्डा ने की खिंचाई, बताया शर्मनाक

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 6, 2023 09:02 IST

कांग्रेस ने भाजपा पर हमले के लिए भारतीय संविधान की प्रस्तावना को लेकर जो व्यंग्यचित्र शेयर किया था, वो गलत पाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने भाजपा पर हमले के लिए भारतीय संविधान की गलत प्रस्तावना को साझा किया जिसे लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर बेहद तीखा हमला बोला हैनड्डा ने कहा कि कांग्रेस में भारतीय संविधान और डॉ बीआर अंबेडकर के प्रति सम्मान की कमी है

नई दिल्ली: कांग्रेस द्वारा भारतीय जनता पार्टी की खिंचाई करना उस समय उसके लिए बूमरैंग साबित हो गया, जब उसने भाजपा द्वारा 'इंडिया' को औपनिवेशिक मानसिकता का परिचायक बताते हुए 'भारत' को आगे बढ़ाने की मुहिम पर हमला करते हुए ऐसी गलती कर दी, जो कांग्रेस को बहुत भारी पड़ गई।

जी हां, कांग्रेस ने भाजपा पर हमले के लिए भारतीय संविधान की प्रस्तावना को लेकर जो व्यंग्यचित्र शेयर किया था, वो गलत पाया गया। कथित प्रस्तावना की वर्तनी में तमाम तरह की अशुद्धियां पाई गईं, जिसे लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बेहद तीखा हमला बोला।

जेपी नड्डा ने कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक एक्स अकाउंट से ट्वीट की गई तस्वीर को साझा करते हुए एक्स पर लिखा, "क्या हम उस पार्टी से कुछ उम्मीद कर सकते हैं जो भारत की प्रस्तावना तक नहीं जानती। कांग्रेस का संविधान और डॉ अंबेडकर के प्रति सम्मान की कमी। शर्मनाक!" 

कांग्रेस द्वारा किया गया गलत ट्वीट अब हटा दिया गया है। हटाए गए ट्वीट को दोबारा साझा करते हुए नड्डा ने कांग्रेस पार्टी द्वारा साझा की गई तस्वीर में प्रस्तावना में की गई गलतियों की ओर इशारा किया है।

जेपी नड्डा ने व्यंग्य भरे लहजे में कांग्रेस की खिंचाई की और कहा कि यह बेहद शर्मनाक है कि देश की कथित सबसे पुरानी पार्टी होने का दावा करने वाली कांग्रेस पार्टी को भारत के संविधान की की प्रस्तावना के बारे में सही जानकारी नहीं है।

इसके साथ भाजपा प्रमुख नड्डा ने यह भी कहा कि कांग्रेस में भारतीय संविधान और डॉ बीआर अंबेडकर के प्रति सम्मान की कमी है। कांग्रेस से कोई ऐसी उम्मीद नहीं कर सकता है।

टॅग्स :जेपी नड्डाकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत