लाइव न्यूज़ :

देश के इन 17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, नहीं खुला खाता

By भाषा | Updated: May 24, 2019 01:51 IST

Open in App
ठळक मुद्देपिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने 44 सीटें जीती थीं।लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस 52 सीटों पर जीत रही है। वहीं बीजेपी 300 का आकड़ा पार कर रही है।

 लोकसभा चुनाव में करारी शिकस्त का सामना करने वाली कांग्रेस इस बार कुल 17 राज्यों एवं केंद्रशासित क्षेत्रों में खाता भी खोल नहीं सकी। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी रुझानों-परिणामों के मुताबिक कांग्रेस आंध्र प्रदेश, हरियाणा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, मणिपुर, नगालैंड, मिजोरम, दिल्ली, ओडिशा, सिक्किम, राजस्थान, चंडीगढ़, दागर एवं नगर हवेली, दमन एवं दीव, लक्षद्वीप में एक भी सीट नहीं जीत पाई है। इन राज्यों में से हरियाणा में पिछली बार कांग्रेस एक सीट जीतने में सफल रही थी। पार्टी ने केरल में सबसे अधिक 14 सीटें जीती हैं। इसके बाद पार्टी ने तमिलनाडु में आठ और पंजाब में भी आठ सीटें जीतीं। कांग्रेस सीटों की संख्या के लिहाज से दूसरे सबसे न्यूनतम स्थान पर पहुंच गई है। पिछले लोकसभा चुनाव में उसने 44 सीटें जीती थीं।

चुनाव आयोग द्वारा जारी मतगणना के आंशिक आंकड़ों के अनुसार भाजपा इस बार 2014 से बेहतर प्रदर्शन करके 300 का आंकड़ा पार करने जा रही है । अभी तक घोषित परिणामों में अमेठी से राहुल गांधी, पटना से शत्रुघ्न सिन्हा, केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा, कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ज्योतिरादित्य सिंधिया, दिग्विजय सिंह, शीला दीक्षित, मिलिन्द देवड़ा, उर्मिला मतोंडकर, मुक्केबाज एवं कांग्रेस प्रत्याशी विजेन्द्र, पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती, भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा, केन्द्रीय मंत्री अनंत गीते एवं हंसराज अहीर, बेगुसराय से कन्हैया कुमार, आप उम्मीदवार आतिशी पीछे चल रहे हैं या हार चुके हैं।

मोदी ने देशवासियों को धन्यवाद देते हुए कहा ,‘‘ आपने फकीर की झोली भर दी है । हमने नये भारत के निर्माण के लिये जनादेश मांगा था और लोगों ने हमें इसके लिये आशीर्वाद दिया है ।’’ 

टॅग्स :लोकसभा चुनावकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए